Mayor Agra ने की पहल, देश के सभी महापौर की बैठक जल्द होगी संसद में

अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन लोस अध्यक्ष से मिले। एक देश एक विधान के तहत महापौर का कार्यकाल एक समान 5 साल का होना चाहिए लेकिन कहीं महापौर का कार्यकाल 1 वर्ष का है कहीं ढाई वर्ष का तो कहीं 5 वर्ष का।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 02:15 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 02:15 PM (IST)
Mayor Agra ने की पहल, देश के सभी महापौर की बैठक जल्द होगी संसद में
अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन लोस अध्यक्ष से मिले

आगरा, जागरण संवाददाता। अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आगरा महापौर नवीन जैन ने रविवार को नईदिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान महापौर नवीन जैन ने अखिल भारतीय महापौर परिषद से जुड़े कई मुद्दों, नगर निगम की नियमावली, 74वां संशोधन के साथ-साथ महापौर के अधिकार बढ़ाने को लेकर चर्चा की। लोस अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि जल्द संसद में देश के सभी महापौर की बैठक होगी।

लोस अध्यक्ष को नवीन जैन ने बताया कि देश के सभी नगर निगमों के नियमों में तमाम विसंगतियां हैं। एक देश एक विधान के तहत महापौर का कार्यकाल एक समान 5 साल का होना चाहिए लेकिन कहीं महापौर का कार्यकाल 1 वर्ष का है, कहीं ढाई वर्ष का तो कहीं 5 वर्ष का। जम्मू कश्मीर में महापौर का कार्यकाल ढ़ाई साल का बढ़ाकर 5 वर्ष कर दिया गया है। मध्यप्रदेश और गुजरात में भी महापौर का कार्यकाल 5 वर्ष का हो गया है। इसी तरह से देश के अन्य नगर निगमों में भी महापौर का कार्यकाल एकसमान 5 वर्ष के लिए कर देना चाहिए जो कि एक देश एक विधान के हित में भी है।उन्होेंने इस बाबत लोस अध्यक्ष से आग्रह किया कि वे एक बार संसद में देश के सभी महापौरों की एक बैठक अवश्य करें, जिससे ''एक राष्ट्र'' की तर्ज पर ''एक राष्ट्र एक नगर निगम'' का उचित कानून बनने की दिशा में हम आगे बढ़ सकें। लोस अध्यक्ष ने नवीन जैन का आग्रह स्वीकार कर लिया। कहा कि वे जल्द ही सदन में देश के सभी महापौरों को बुलाएंगे और उनकी एक बैठक लेंगे।

chat bot
आपका साथी