चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना टटोलेंगे मेडिकल कालेज की नब्ज

माड्यूलर ओटी पीजी हास्टल का करेंगे अनावरण

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:21 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:21 AM (IST)
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना टटोलेंगे मेडिकल कालेज की नब्ज
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना टटोलेंगे मेडिकल कालेज की नब्ज

आगरा,जागरण संवाददाता। डेंगू और बुखार के प्रकोप के बीच चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना मंगलवार को एसएन मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेंगे। साथ ही माड्यूलर आपरेशन थिएटर (ओटी), पीजी हास्टल का अनावरण करेंगे।

प्राचार्य डा. प्रशात गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10.30 बजे चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना एसएन का निरीक्षण करेंगे। डेंगू के इलाज और व्यवस्थाएं देखेंगे। मरीजों से वार्ता करेंगे। इसके साथ ही स्त्री रोग विभाग में बने माड्यूलर आपरेशन थिएटर (ओटी) और जूनियर डाक्टरों के लिए बने पीजी हास्टल का अनावरण करेंगे। आडीटोरियम में चिकित्सक और कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। जर्मन भाषा के विषय विशेषज्ञों के लिए दोबारा होंगे साक्षात्कार

विवि में 40 से अधिक विषय विशेषज्ञों के लिए आयोजित की गई चयन प्रक्त्रिया

375 अभ्यर्थी साक्षात्कार में हुए शामिल

जागरण संवाददाता, आगरा: डा. भीमराव आबेडकर विश्वविद्यालय में जर्मन भाषा के विषय विशेषज्ञों के चयन की प्रक्त्रिया को छोड़कर बाकी पूरी हो गयी है। इसके लिए दोबारा साक्षात्कार होंगे।

विवि के आवासीय संस्थान और विभागों में विषय विशेषज्ञों को तैनात किए जाने हैं। इसके लिए 21 और 22 को चयन प्रक्त्रिया का आयोजन किया गया। 40 से अधिक विषय विशेषज्ञों के चयन के लिए 375 से अधिक अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। इसमें से विवि ने लगभग 140 को शार्ट लिस्ट किया है। साक्षात्कार के दौरान मैनेजमेंट विषय की प्रक्त्रिया दो दिन में हो सकी। वहीं, जर्मन भाषा की प्रक्त्रिया फंस गयी है। जर्मन भाषा के विशेषज्ञ के चयन को हुए साक्षात्कार में एक्सपर्ट नहीं आए। इसकी वजह से साक्षात्कार प्रक्त्रिया ही नहीं हो सकी। अब इस विभाग में पढ़ाई की राह मुश्किल हो रही है। जर्मन भाषा विभाग में तीन पाठ्यक्त्रम संचालित होते हैं। तीनों पाठ्यक्त्रम में लगभग सौ छात्र पढ़ाई करते हैं। नए सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की प्रवेश प्रक्त्रिया भी अभी तक अधर में हैं। प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक राय के अनुसार जल्द नया कार्यक्त्रम जारी कर साक्षात्कार की प्रक्त्रिया पूरी करा दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी