मैथ और फिजिक्स ने उलझाया, 67.30 फीसद रही उपस्थिति

एनटीए की चौथे चरण की जेईई मेन हुई शुरू पहले दिन छह केंद्रों पर दो पाली में 1301 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा एनटीए की चौथे चरण की जेईई मेन हुई शुरू पहले दिन छह केंद्रों पर दो पाली में 1301 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा एनटीए की चौथे चरण की जेईई मेन हुई शुरू पहले दिन छह केंद्रों पर दो पाली में 1301 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा एनटीए की चौथे चरण की जेईई मेन हुई शुरू पहले दिन छह केंद्रों पर दो पाली में 1301 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 09:30 PM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 09:30 PM (IST)
मैथ और फिजिक्स ने उलझाया, 67.30 फीसद रही उपस्थिति
मैथ और फिजिक्स ने उलझाया, 67.30 फीसद रही उपस्थिति

आगरा,जागरण संवाददाता। नेशनल टेस्टिग एजेंसी (एनटीए) की चौथे चरण की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन गुरुवार से शुरू हो गई। परीक्षा के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए थे, जिन पर दोनों पाली में 67.30 फीसद विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यार्थियों को मैथ और फिजिक्स ने परेशान किया। एनटीए सिटी कोआर्डिनेटर कृष्णकांत द्विवेदी ने बताया कि आगरा में केईपीजी कालेज आइटीजेड सिकंदरा, आरकेजीएम इंस्टीट्यूट सिकंदरा, देव टेक्निकल इंस्टीट्यूट कुबेरपुर, आइटीजेड तेहरा, भूदेवी पीजी कालेज और एसआरकेएम इंस्टीट्यूट को केंद्र बनाया है। पहली पाली में 961 विद्यार्थियों में से 632 (65.76 फीसद) उपस्थित और 329 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 972 विद्यार्थियों में से 669 (68.83 फीसद) उपस्थित और 303 अनुपस्थित रहे। दोनों पाली में 1933 में से 1301 (67.30 फीसद) विद्यार्थी उपस्थित रहे। दोनों पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, विद्यार्थी शारीरिक दूरी व कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराते हुए परीक्षा देने आए। फिजिक्स-मैथ ने किया परेशान पेपर में विद्यार्थियों को मैथ और फिजिक्स ने परेशान किया। सवालों को हल करने में विद्यार्थियों को ज्यादा गणनाएं करनी पड़ी, जिससे समय ज्यादा लगा। एक-दो प्रश्न एनसीईआरटी से भी आए। वहीं फिजिक्स में भी प्रश्न काफी उलझे थे। कैमिस्ट्री हालांकि अपेक्षाकृत विद्यार्थियों को सरल लगी।

पेपर अच्छा था, लेकिन मैथ और फिजिक्स के कुछ सवालों ने काफी उलझाया। उनको हल करने में समय भी काफी लगा।

ताहा, विद्यार्थी। पेपर उम्मीद से थोड़ा मुश्किल था। कुछ सवालों ने काफी उलझाया। समय भी अधिक लगा।

दिव्या, विद्यार्थी। फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ, तीनों ने ही परेशान किया। कुछ सवाल बहुत ज्यादा ट्रिकी थे। समय भी ज्यादा लगा।

आकाश, विद्यार्थी। पेपर अपेक्षाकृत मुश्किल लगा। मैथ और फिजिक्स के कुछ सवालों की गणनाएं बेहद उलझाने वाली थीं।

कनक, विद्यार्थी।

chat bot
आपका साथी