मैथ और कैमिस्ट्री ने उलझाया, फिजिक्स ने भी किया परेशान

आइआइटी एडवांस की परीक्षा शहर के पांच केंद्रों पर हुई संपन्न आइआइटी खड़गपुर ने आयोजित कराई थी परीक्षा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 08:41 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 08:41 PM (IST)
मैथ और कैमिस्ट्री ने उलझाया, फिजिक्स ने भी किया परेशान
मैथ और कैमिस्ट्री ने उलझाया, फिजिक्स ने भी किया परेशान

आगरा, जागरण संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) खड़गपुर की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस रविवार को शहर के पांच केंद्रों पर संपन्न हो गई। दो पाली में हुई परीक्षा में विद्यार्थियों को मैथ और कैमिस्ट्री के प्रश्नों ने खासा परेशान किया। वहीं फिजिक्स के प्रश्नों ने भी उन्हें उलझाया।

जेईई एडवांस सिकंदरा इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित आरकेजीएम इंस्टीट्यूट, सिकंदरा स्थित डीईपीजी कालेज, शमसाबाद रोड स्थित जीबी इंफोटेक, कुबेरपुर स्थित देव टेक्निकल कैंपस और तेहरा स्थित कुनाल टेक्निकल कालेज में संपन्न हुई।

मैथ में काम्प्लैक्स और मैट्रिक्स के विकल्प काफी करीब होने के कारण उलझाऊ थे। मार्डन फिजिक्स आसान लगी। सभी प्रश्न लगभग कान्सेप्ट आधारित ही पूछे गए थे।

गायत्री, छात्रा। मैथ बहुत टफ था। मैट्रिक्स और इनवर्स मैकेनिज्म टफ लगा। फिजिक्स ठीक थी, जबकि कैमिस्ट्री में इनार्गेनिक पार्ट थोड़ा मुश्किल लगा।

निवेदिता यादव, छात्रा। मैथ के प्रश्न थोड़े मुश्किल लगे, जबकि फिजिक्स के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान लगे। कैमिस्ट्री के प्रश्न में माड्रेशन किया गया गया। एडवांस स्तर का ही पेपर था।

पूजा, छात्रा। मैथ के प्रश्न मुश्किल थे। इनकी गणनाएं पेचीदा और उलझाने वाली थी। कैमिस्ट्री में माड्रेशन किया गया था। इनोर्गेनिक का स्तर बेहतर था। फिजिक्स में इनार्गेनिक काफी मुश्किल था।

उज्जवल उपाध्याय, छात्र। मैथ के उत्तर की शुरुआत कैसे हो, समझ नहीं आ रहा था। कैमिस्ट्री में समय अधिक लगा। आग्रेनिक में कई रिएक्शन चेक करने के बाद उत्तर मिला। फिजिक्स में कैलकुलेशन अधिक थी।

निश्चल सक्सेना, छात्र। मैथ में मैट्रिक्स और काम्प्लैक्स ने ज्यादा समय लिया। कैलकुलेशन उलझाने वाली थी। फिजिक्स में कांसेप्ट आधारित प्रश्न अधिक थे। एनसीईआरटी से कुछ नहीं आया।

राहुल, छात्र। सवालों का स्तर मेंस से बहुत ज्यादा था। एनसीईआरटी से कुछ नहीं आया। प्रश्नों की कैलकुलेशन ने काफी समय लिया। आर्गेनिक केमिस्ट्री के प्रश्न उलझाऊ थे। फिजिक्स सामान्य लगी।

जिविका, छात्रा।

chat bot
आपका साथी