कपड़ा शोरूम लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

व्यापारियों ने की मुआवजे की मांग विधायक ने दिया आश्वासन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 07:22 PM (IST)
कपड़ा शोरूम लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
कपड़ा शोरूम लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

आगरा,जागरण संवाददाता। शाहगंज क्षेत्र में रुई की मंडी चौराहे के पास कपड़ा शोरूम में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे में आग को काबू में किया। तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े जलकर खाक हो गए। व्यापारियों ने प्रशासन से आर्थिक मदद करने की मांग की है। शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने उन्हें आश्वासन दिया।

शाजगंज निवासी राजेश मंदानी का रुई की मंडी चौराहे के पास रुचि साड़ी एंड सूट एंपोरियम नाम से कपड़ा शोरूम है। शुक्रवार रात को वे शोरूम बंद करके घर चले गए। रात एक बजे चौकीदार को शोरूम से धुआं उठता दिखा। उसने राजेश के घर जाकर जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। शाहगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम थोड़ी देर में ही मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। घने बाजार में अन्य दुकानों में आग फैलने की आशंका थी। इसलिए आसपास के दुकानदारों ने भी अपना सामान निकाल लिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। तब तक दुकान में रखा पूरा सामान खाक हो गया। आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने की आशंका है। राजेश ने किराए पर दुकान लेकर शोरूम खोला था। बड़े नुकसान के बाद वे कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थे। विधायक योगेंद्र उपाध्याय शनिवार सुबह वहां पहुंचे। व्यापारियों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की। विधायक ने उन्हें मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी