ससुराल की दहलीज पर धरने पर बैठी विवाहिता, जानिए क्‍या है वजह Agra News

पति के साथ रहने को धरने पर बैठी है विवाहिता। उधर पुलिस चौकी में पति कर रहा साथ रखने से इंकार।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 02:49 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 02:49 PM (IST)
ससुराल की दहलीज पर धरने पर बैठी विवाहिता, जानिए क्‍या है वजह Agra News
ससुराल की दहलीज पर धरने पर बैठी विवाहिता, जानिए क्‍या है वजह Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। पति के साथ रहने के लिए पत्नी ससुराल में धरने पर बैठ गई। ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। बहू ने कड़ाके की सर्दी में रात दरवाजे पर ही काटी। वह पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। उधर पति उसे साथ रखने को तैयार नहीं है।

मामले के अनुसार मोती कटरा निवासी पूजा उर्फ श्रद्धा की शादी 29 अप्रैल 2018 को सौरभ नीलम से हुई थी। पति की शाहगंज में जूता फैक्ट्री है। वह जगदीशपुरा की अलकापुरी कॉलोनी में रहता है। पत्नी श्रद्धा का आरोप है कि पति उसे अपने साथ रखना नहींं चाहता। रक्षा बंधन पर पति उसे मायके छोड़कर आया था। इसके बाद से जब लेने नहींं आया तो वह ससुराल पहुंंची। वहां पता चला कि पति और ससुराल के घर पर ताला लगाकर सभी लोग गायब हो गए हैं। वह चार महीने से ससुराल के चक्कर काट रही थी। शनिवार की शाम को वह ससुराल गई तो मुख्य गेट का ताला खुला देखकर अंदर घुस गई। यह देखकर सास ने अंदर का दरवाजा बंद कर लिया। बहू के अनुसार काफी मिन्नतों के बाद भी सास ने दरवाजा नहींं खोला। इस पर उसने पुलिस को भी बुलाया लेकिन सास ने दरवाज़ा नहींं खोला। बहू ने पूरी रात दरवाजे पर ही गुजारी। सुबह पुलिस ने पति सौरभ से किसी तरह फोन पर सम्पर्क किया। पति घर के बाहर कहींं सोया था। वह घर आने को तैयार नहींं हुआ। वह पुलिस चौकी पर पहुंचा।

पति का आरोप है कि पत्नी जनवरी में उसे बिना बताए चली गई थी। उसने इसकी रिपोर्ट भी थाने में कराई थी। इस पर पत्नी के स्वजनों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। तभी से विवाद चल रहा है। पुलिस चौकी पर दोनोंं पक्षोंं को समझाने की कोशिश कर रही है। पत्नी का कहना है कि चाहे कुछ हो जाये पति के साथ उसके घर में ही रहेगी। वहींं पति का कहना है कि वह पत्नी को किसी भी कीमत पर साथ नहींं रखेगा। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रही है।  

chat bot
आपका साथी