Murder in Dowry: आगरा में दहेज के लिए ले ली विवाहिता की जान, 14 महीने पहले हुआ था निकाह

Murder in Dowry लोहामंडी के खातीपाड़ा की घटना 14 महीने पहले हुआ था निकाह। कानपुर की रहने वाली थी विवाहिता मुकदमा दर्ज। भाई इरफान ने लगाया गला दबाकर हत्या करने का आरोप। सुराल वाले निकाह के बाद से ही आए दिन रुपयों की मांग करने लगे।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 03:19 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 03:19 PM (IST)
Murder in Dowry: आगरा में दहेज के लिए ले ली विवाहिता की जान, 14 महीने पहले हुआ था निकाह
लोहामंडी के खातीपाड़ा की घटना, कानपुर की रहने वाली थी विवाहिता। प्रतीकात्मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। निकाह के 14 महीने बाद ही दहेज के लिए शौहर और ससुराल वालों ने विवाहिता की जान ले ली। जानकारी होने पर मायके वाले पहुंचे तो शौहर और ससुराल वाले भाग गए। मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कानपुर में पुरानी आबादी काकादेव की रहने वाली कहकशां का निकाह 20 फरवरी 2020 को फैजान के साथ हुआ था। लोहामंडी के खातीपाड़ा का रहने वाला फैजान, जूता कारखाना में काम करता है। कहकशां के भाई इरफान ने बताया कि फैजान व अन्य ससुराल वाले निकाह के बाद से ही आए दिन रुपयों की मांग करने लगे। इसे लेकर कहकशां का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। इरफान के अनुसार उसने ईद के बाद इरफान को रुपये देने का वादा किया था। किसी कारणवश में वह ईद के तुरंत बाद रकम का इंतजाम नहीं कर सका।

रविवार की सुबह दस बजे बहन कहकशां ने उससे फोन पर बात की। अपनी जान काे खतरा बताया था। दोपहर बाद बहन की मौत का पता चला। वह शनिवार की देर शाम को आगरा पहुंचे तो फैजान समेत अन्य ससुराल वाले शव को छोड़कर भाग गए। भाई इरफान ने कहकशां का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मृतका के भाई इरफान ने उसके शौहर व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में साक्ष्य संकलन व आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी