Dowry Case: आगरा में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Dowry Case ताजगंज के बरौली अहीर क्षेत्र की घटना छह महीने पहले हुई थी शादी। शादी में कार मिलने के बाद भी अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे ससुराल वाले। विवाहिता का शव कमरे में लगे जंगले से दुपट्टे से फंदा बना लटका हुआ था।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:03 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:03 PM (IST)
Dowry Case: आगरा में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
आगरा के ताजगंज के बरौली अहीर क्षेत्र की घटना।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजगंज के बरौली अहीर में बुधवार को विवाहिता का फंदे पर शव लटका मिला। उसकी छह महीने पहले ही शादी हुई थी। शव को छोड़कर ससुराल वाले गायब हो गए। मौके पर पहुंचे स्वजन ने पति और ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर जान से मारने का आरोप लगाया।

बरहन के गांव खुशहालपुर की रहने वाले श्याम बिहारी ने अपनी बेटी रूबी की शादी इसी साल 26 अप्रैल को प्रेमपाल से की थी। रूबी की उम्र लगभग 22 साल थी। पिता खेती करते हैं। रूबी की ससुराल बरौली अहीर में अंसल टाउन के पास है। पति प्रेमपाल खेती करता है। स्वजन ने बताया कि बुधवार की सुबह उन्हें रूबी की मौत के बारे में पड़ोस के लोगों से जानकारी मिली।

वह घर पहुंचे तो पति और ससुराल वाले गायब थे। कमरे में लगे जंगले से उसका शव दुपट्टे से फंदा बना लटका हुआ था। स्वजन ने बताया रूबी के दोनों पैर जमीन से लगे हुए थे। उनका आरोप है कि उसकी हत्या करने के बाद खुदकुशी का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटकाया गया था। सूचना देने पर पुलिस पहुंच गई। स्वजन ने पुलिस की मदद से शव को नीचे उतारा।

स्वजन ने बताया कि रूबी को दहेज में कार दी थी। इसके बावजूद पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। जिसकी शिकायत उसने परिवार के लोगों से की थी। वह 29 नवंबर को मायके से ससुराल लौटी थी। स्वजन का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे जान से मार दिया। इंस्पेक्टर ताजगंज ओम हरि बाजपेयी ने बताया पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। 

chat bot
आपका साथी