Weekly Lockdown: आज शाम सात बजे तक खुलेंगे बाजार, सुबह से आगर के बाजारों में बढ़ी भीड़

Weekly Lockdown एक जून से अनलाक होने के बाद प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार साप्ताहिक बंदी लागू कर दी है। ऐसे में शुक्रवार सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ दिख रही है। सबसे ज्यादा भीड़ किराना बाजार में है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:05 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:05 PM (IST)
Weekly Lockdown: आज शाम सात बजे तक खुलेंगे बाजार, सुबह से आगर के बाजारों में बढ़ी भीड़
साप्ताहिक बंदी से पूर्व आगरा के बाजारों में उमड़ी भीड।

आगरा, जागरण संवाददाता। अनलाक के बाद शुक्रवार शाम सात बजे से दो दिन के लिए साप्ताहिक बंदी में बाजार बंद रहेंगे। ऐेेसे में शुक्रवार को सुबह से बाजारों में लोगों की भीड़ है। किराना बाजार में लोग दो दिन के हिसाब से घर का सामान खरीद रहे हैं।

एक जून से अनलाक होने के बाद प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार साप्ताहिक बंदी लागू कर दी है। ऐसे में शुक्रवार सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ दिख रही है। सबसे ज्यादा भीड़ किराना बाजार में है। मोतीगंज, दरेसी, रावतपाड़ा, बेलनगंज, शाहगंज बाजार भी नौ बजे तक खुल गए। दोपहर में होने वाली भीड़ से बचने को लोग भी सुबह ही खरीदारी को पहुंच रहे हैं। मोतीगंज के थोक व्यापारी मोहित ने बताया कि बाजार खुलते ही ग्राहकों का आना शुरू हो गया। दाल, चावल, चीनी, मसाले लेने वालों की संख्या ज्यादा है। बाजार के साथ सब्जी मंडी में भी भीड़ रही। लोगों ने दो दिन के हिसाब से फल व सब्जी की खरीदारी की। शुक्रवार शाम सात बजे तक बाजार खुलेंगे। इसके बाद सोमवार सुबह सात बजे तक बाजार बंदी रहेगी। केवल आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई जारी रहेगी। मेडिकल स्टोर खुलेंगे।

नहीं हो रहा शारीरिक दूरी का पालन

बाजार में शुक्रवार को भीड़ रही। भीड़ में कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो बिना मास्क के ही बाजार में आ रहे हैं। कुछ लोगों ने मास्क लगाया है, लेकिन वो नाक और मुंह से नीचे है। शारीरिक दूरी का कहीं पालन नहीं हो रहा है। 

chat bot
आपका साथी