Agra Gram Panchayat Chunav: भाजपा के कई दिग्गजों ने बाजी मारी, अब अध्यक्ष बनने की तैयारी

Agra Gram Panchayat Chunav कई जगह पार्टी को अपनों से हुआ है नुकसान। कई क्षेत्र में भाजपा को शिकस्त मिली है तो कुछ जगह टिकट मांग रहे लोगों के बागी होकर चुनाव लड़ने पर पार्टी हार गई है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 02:38 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 02:38 PM (IST)
Agra Gram Panchayat Chunav: भाजपा के कई दिग्गजों ने बाजी मारी, अब अध्यक्ष बनने की तैयारी
परिणाम के बाद दिग्गजों ने समीकरण साधना तेज कर दिया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। जिला पंचायत सदस्य के रण में भाजपा के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर थी। इसमें पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह की पुत्रवुध और भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया की पत्नी ने चुनाव में पहले चरण से बढ़त बनाई तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। भाजपा नेत्री बबीता चौहान ने कशमकश के बीच जीत दर्ज की, तो भाजपा नेता उमेश सैंथिया की पत्नी सोनवती सैंथिया चुनाव हार गईं हैं। पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल की पुत्रवधु कड़े संघर्ष के बाद जीत गई हैं। कई क्षेत्र में भाजपा को शिकस्त मिली है, तो कुछ जगह टिकट मांग रहे लोगों के बागी होकर चुनाव लड़ने पर पार्टी हार गई है। कई दिग्गजों के चुनाव जीतने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए संघर्ष बढ़ गया है। परिणाम के बाद दिग्गजों ने समीकरण साधना तेज कर दिया है।

वार्ड नंबर 36 से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह की पुत्र वधु मंजू भदौरिया भाजपा समर्थित प्रत्याशी थी। मंजू ने पहले चक्र बढ़त बनाए रखी, जबकि अंतिम चक्र में पहुंचते हुए 11 हजार मतों से अधिक से जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 28 से भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया की पत्नी पूजा भदौरिया मैदान में थी। उन्होंने 4200 वोटों से जीत दर्ज की है। वार्ड 29 से बसपा समर्थित प्रत्याशी संगीता शर्मा ने 3884 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है, जबकि दूसरे नंबर पर रही भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनवती सैंथिया को 3122 वोट मिले हैं। वार्ड 31 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी बबीता चौहान ने 6674 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की है, जबकि प्रशस्ति कोटिया ने 5930 वोट प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहीं। पहले चक्र से बबीता चौहान को बढ़त नहीं बनाने देने वाली निर्दलीय प्रत्याशी नेहा अंतिम चक्र तक तीसरे नंबर पहुंच गई, लेकिन उन्होंने भी 5577 वोट हासिल किए हैं। पूर्व विधायक जगन प्रसाद रावत के परिवार के अशोक रावत वार्ड नंबर 30 से महान दल के प्रत्याशी थे। इन्होंने 4867 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल की पुत्रवधु सीमा चौधरी ने वार्ड 20 से 36 वोटों से जीत दर्ज की है। 10वें चक्र तक वे पीछे चल रही थीं। 

chat bot
आपका साथी