आगरा नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्‍ट्रीज एंड कॉमर्स की कमान फिर संभालेंगे मनीष अग्रवाल

चैंबर चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन हुआ। मनीष अग्रवाल इससे पूर्व वर्ष 2012-13 में चैंबर के अध्यक्ष रहे हैं। चैंबर चुनाव के लिए नामांकन करने का शुक्रवार को अंतिम दिन था। शाम चार बजे तक नामांकन हुए जिसके बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:38 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:38 AM (IST)
आगरा नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्‍ट्रीज एंड कॉमर्स की कमान फिर संभालेंगे मनीष अग्रवाल
नेशनल चैंबर में इस बार मनीष अग्रवाल का अध्‍यक्ष चुना जाना तय हो गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कामर्स के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के दोबारा अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है। नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। मनीष अग्रवाल इससे पूर्व वर्ष 2012-13 में चैंबर के अध्यक्ष रहे हैं।

चैंबर चुनाव के लिए नामांकन करने का शुक्रवार को अंतिम दिन था। शाम चार बजे तक नामांकन हुए, जिसके बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई। उपाध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने पर्चे लिए थे। उपाध्यक्ष पद के लिए रामरतन मित्तल, सुनील सिंघल और अनिल कुमार अग्रवाल ने नामांकन किया है। अशोक अरोड़ा ने पर्चा लेने के बाद नामांकन नहीं किया। कोषाध्यक्ष के पद के लिए गोपाल खंडेलवाल, रविंद्र पाल सिंह टिम्मा, विजय कुमार गुप्ता ने नामांकन किया है। कार्यकारिणी सदस्यों के 12 ग्रुपों के 28 पदों के लिए 46 सदस्यों ने पर्चे लिए थे, लेकिन नामांकन 36 ने ही किया। सात मार्च को सुबह 10:30 बजे तक नाम वापसी होगी। 12 मार्च को वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में सुबह 10:30 बजे से मतदान होगा।

चुनाव समिति के चेयरमैन योगेंद्र सिंघल ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को की गई। शनिवार को दोबारा नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों की लिस्ट चैंबर सभागार में चस्पा कर दी जाएगी।

उपाध्यक्ष के लिए भी नहीं होगा मतदान

चैंबर चुनाव में उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए भी मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। तीन में से एक प्रत्याशी का नामांकन कमियों की वजह से रद होना तय है। 

chat bot
आपका साथी