जूता कारीगर की हत्या का एक आरोपित गिरफ्तार

तीन जनवरी को तीन बच्चों के साथ सो रहे पिता पर केरोसिन छिड़ककर लगाई थी आग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 06:00 AM (IST)
जूता कारीगर की हत्या का एक आरोपित गिरफ्तार
जूता कारीगर की हत्या का एक आरोपित गिरफ्तार

जागरण टीम, आगरा। मलपुरा में सोते समय केरोसिन छिड़ककर जूता कारीगर को आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं इस केस का मुख्य आरोपित अभी भी फरार है।

मलपुरा के नगला भगत, धनौली निवासी 30 वर्षीय सोनू पर तीन जनवरी को पड़ोस के रहने वाले सरजू और उसके दोस्त संजय ने हमला बोल दिया था। घर में तीन बच्चों आठ वर्षीय खुशी, छह वर्षीय ईशानी और चार वर्षीय रिशांत के साथ सो रहे सोनू पर उन्होंने केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी थी। इसके बाद भाग गए थे। सभी को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां बीते रविवार को सोनू की मौत हो गई। मामले में सोमवार रात पुलिस ने आरोपित संजय को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपित सरजू की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। बच्चों की देखभाल कर रहे रिश्तेदार

खुशी, ईशानी और रिशांत अपनी मां और पिता की याद में रोए जा रहे हैं। मां तो पहले ही छोड़कर चली गई। अब पिता का साया भी सिर से उठ गया। फिलहाल खुशी और रिशांत राजपुर चुंगी में रहने वाली अपनी बुआ नगीना के घर में रह रहे हैं। वहीं मझली बेटी ईशानी अपने अपने फूफा कैलाशी के घर में रह रही है। पड़ोसी दंपती पर हमला, घायल

जागरण टीम, आगरा। मलपुरा में पड़ोसी ने लोहे की सरिया से हमला कर दंपती को घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इटौरा के एक्सीलेंट टाउन निवासी गंधर्व सिंह 509 आर्मी बेस वर्कशाप के कर्मचारी हैं। सोमवार रात नौ बजे पड़ोसी अनिल के घर चीखपुकार की आवाज पर वे पहुंचे। गंधर्व के मुताबिक अनिल के स्वजन आपस में झगड़ा कर रहे थे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो अनिल का बेटा अभिषेक बौखला गया और उसने उनके सिर में लोहे की सरिया से हमला बोल दिया। बचाने पहुंचीं गंधर्व की पत्‍‌नी कमला को भी पीटा गया। दोनों के सिर में चोटें आई हैं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ मलपुरा अनुराग शर्मा ने बताया कि अभिषेक व अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी