पत्‍‌नी के नहीं आने से परेशान युवक ने की खुदकुशी

फतेहपुर सीकरी के मुहल्ला इस्लाम गंज की घटना स्वजन में मचा कोहराम करवाचौथ से एक दिन पहले फोन कर पत्‍‌नी ने बुलाया था लेकिन साथ नहीं आई

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:10 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:10 AM (IST)
पत्‍‌नी के नहीं आने से परेशान युवक ने की खुदकुशी
पत्‍‌नी के नहीं आने से परेशान युवक ने की खुदकुशी

जागरण टीम, आगरा। पत्‍‌नी के ससुराल नहीं आने से परेशान युवक ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। उसका विवाह 11 महीने पहले ही हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फतेहपुर सीकरी के मुहल्ला इस्लाम गंज निवासी सब्जी विक्रेता पोप सिंह के 22 वर्षीय बेटे गौरव का विवाह 11 माह पूर्व खंदौली के मल्लूपुर सराय निवासी पिंकी के साथ हुआ था। पोप सिंह ने बताया कि पिंकी एक महीने से अपने मायके में रह रही थी। शनिवार सुबह पिंकी ने फोन कर गौरव को अपने मायके में बुला लिया। वह उसे लेने ससुराल चला गया लेकिन वह उसके साथ नहीं आई। पोप सिंह के मुताबिक रविवार को करवाचौथ था। पत्‍‌नी के नहीं आने से परेशान गौरव ने रात को स्वजन के साथ भोजन किया और सोने चला गया। सुबह उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर स्वजन में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर जय श्याम शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ससुराल में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

जागरण टीम, आगरा। ससुराल में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायका पक्ष के लोगों ने पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फतेहाबाद निवासी लटूरी सिंह की बेटी आरती (22) का विवाह फरवरी, 2020 में पिढ़ौरा के गांव बजरिया निवासी अनमोल उर्फ भोला से हुआ था। लटूरी सिंह का कहना है कि शादी के बाद बेटी आरती से ससुराल में दहेज की मांग की जा रही थी। सोमवार दोपहर आरती का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे पर लटकाया गया था। एसओ पिढ़ौरा प्रभुदयाल सिंह ने बताया कि लटूरी सिंह की तहरीर पर आरोपित पति अनमोल, ससुर राकेश, सास राजकुमारी, ननद पूनम व पूजा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी