यमुना में डूबे युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं

फीरोजाबाद से मंगलवार को कलश यात्रा में आए श्रद्धालुओं के साथ आया था युवक स्नान के दौरान डूबा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 06:25 AM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 06:25 AM (IST)
यमुना में डूबे युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं
यमुना में डूबे युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं

जागरण टीम, आगरा। यमुना नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन बुधवार को भी पता नहीं चला। पीएसी और स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे तक नदी में उसकी खोजबीन की। फीरोजाबाद के मटसेना स्थित नगला वैध निवासी अमित कुमार मंगलवार को भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन को बटेश्वर आए श्रद्धालुओं के साथ आया था। रानी घाट पर साथियों संग पहुंचा अमित यमुना में स्नान के दौरान डूब गया था। गोताखोरों ने उसकी तलाश की थी। बुधवार को भी यमुना नदी में उसकी तलाश की जाती रही लेकिन गोताखोरों को सफलता नहीं मिली। शार्ट सर्किट से मकान में आग, शादी के लिए आया सामान जला

जागरण टीम, आगरा। कमरे में शार्ट सर्किट से लगी आग में बेटियों की शादी के लिए रखा सामान जल गया। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है। बाह के ऐमनपुरा निवासी शहाबुद्दीन ने बताया कि उनकी दो बेटियों का विवाह अप्रैल में है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हाल ही में वे बेटियों को देने के लिए फ्रिज, एलईडी, सिलाई मशीन समेत अन्य सामान लाए थे। मंगलवार रात कमरे में अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। चाचा की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट के गांव क्यौरी बीच का पुरा में सबमर्सिबल से पानी भरने को लेकर हुई बुजुर्ग पोहप सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित ओमप्रकाश को मंगलवार रात पुलिस ने भदरौली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। 12 मार्च को उसने अपनी पत्‍‌नी सावित्री के साथ मिलकर चाचा पोहप सिंह पर फावड़े से हमला बोल दिया था। उपचार के दौरान चाचा की मौत हो गई थी। संपत्ति के विवाद में बेटों ने पिता को पीटा

जागरण टीम, आगरा। संपत्ति के विवाद में बेटों ने पिता को पीट दिया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। मंसुखपुरा के उप ग्राम पोखरा निवासी 70 वर्षीय सुंदरलाल पर उनके ही बेटों ने हमला बोल दिया। पुलिस का कहना है कि प्रापर्टी का विवाद है। मामले की जांच की जा रही है। टप्पेबाजों ने महिला के आभूषण और 10 हजार रुपये उड़ाए

जागरण टीम, आगरा। एत्मादपुर कस्बे के भगत जी मार्केट के पास टप्पेबाजों ने बातों में उलझाकर महिला के 10 हजार रुपये और आभूषण उड़ा दिए। कस्बा निवासी प्रभादेवी पत्‍‌नी पोहप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह काम से जा रही थी, तभी एक युवक ने उन्हें बातों में उलझा दिया। इस दौरान उसने प्रभादेवी का मंगलसूत्र, दो अंगूठी, पायल, कुंडल और 10 हजार रुपये उतारवाए और भाग निकला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी