नीलगाय के झुंड से टकराई बाइक, सांसद के मौसेरे भाई की मौत

आगरा-जयपुर मार्ग पर फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में शनिवार शाम हादसा मलपुरा के रहने वाले थे बैग में मिले कागजातों के आधार पर हुई शिनाख्त

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:20 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:20 AM (IST)
नीलगाय के झुंड से टकराई बाइक, सांसद के मौसेरे भाई की मौत
नीलगाय के झुंड से टकराई बाइक, सांसद के मौसेरे भाई की मौत

जागरण टीम, आगरा। सड़क हादसे में सांसद राजकुमार चाहर के मौसेरे भाई की मौत हो गई। उनकी बाइक नीलगायों के झुंड से जा टकराई। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। अन्य सड़क हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं।

फतेहपुर सीकरी: ककुआ के नगला अस्तबल, मलपुरा निवासी 42 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र जीवन लाल शनिवार शाम बाइक से भरतपुर जा रहे थे। उनकी बाइक पर बैग लटका हुआ था। आगरा-जयपुर हाईवे पर तेरहमोरी बांध से 100 मीटर आगे अचानक नीलगायों का झुंड सड़क पर आ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण पूरन सिंह की बाइक उनसे टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर जय श्याम शुक्ला भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बैग में मिले कागजातों के आधार पर शिनाख्त हुई। वह सांसद राजकुमार चाहर के मौसेरे भाई थे।

पिनाहट: मनसुखपुरा के गांव पलोखरा निवासीगण राजा, अनुज और विकास शनिवार दोपहर बाइक से खेत पर जा रहे थे। पिनाहट-राजाखेड़ा मार्ग स्थित करकौली स्थित स्वामी शांतानंद विद्यापीठ पर सामने से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। वहीं चालक बोलेरो को लेकर भाग निकला। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। राशन नहीं देने पर खंदौली-एत्मादपुर मार्ग पर लगाया जाम

जागरण टीम, आगरा। राशन नहीं देने से गुस्साई महिलाओं ने खंदौली-एत्मादपुर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

महिलाओं ने बताया कि इस बारे में एसडीएम से शिकायत की जाएगी। बताया कि खंदौली के बास जोखी में योगेश कोटेदार है। आरोप है कि शनिवार को महिलाएं पहुंचीं तो उनसे अंगूठे का निशान तो लगवा लिया लेकिन राशन देने से इन्कार कर दिया। इससे महिलाएं भड़क गई। उन्होंने कोटेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यह देख कोटेदार दुकान बंद कर भाग निकला। गुस्साई महिलाएं खंदौली-एत्मादपुर मार्ग पर पहुंचीं और जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की। एसओ अवधेश कुमार गौतम ने बताया कि महिलाओं ने राशन नहीं देने पर हंगामा कर जाम लगा दिया था। उन्हें समझा दिया गया है। बाद में वे ग्राम प्रधान के साथ एसडीएम से शिकायत करने चली गई।

chat bot
आपका साथी