रायल्टी जमा न करने पर तीन ईट-भट्ठे सीज

एसडीएम ने की कार्रवाई 26 लाख रुपये है बकाया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:30 AM (IST)
रायल्टी जमा न करने पर तीन ईट-भट्ठे सीज
रायल्टी जमा न करने पर तीन ईट-भट्ठे सीज

जागरण टीम, आगरा। बसई अरेला थाना क्षेत्र में संचालित तीन ईंट भट्ठा संचालकों पर तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 26 लाख का बकाया होने पर तीनों को सीज कर ईंट बिक्री पर रोक लगा दी है।

तहसील क्षेत्र में बाह, पिनाहट, जैतपुर में करीब 60 ईंट भट्ठा संचालित है। बसई अरेला थाना क्षेत्र के एसके ब्रिक फील्ड गजौरा, बजरंग ब्रिक फील्ड, व स्याही पुरा के मोदी ब्रिक फील्ड पर शासन की करीब 26 लाख की रायल्टी बकाया है। जमा न करने पर तहसील प्रशासन को वसूल करने को कहा गया है। शनिवार को एसडीएम अब्दुल बासित ने तीनों ईंट भट्ठों पर पुलिस बल के साथ छापा मारा। रायल्टी जमा न करने की स्थित में ईंट बिक्री पर रोक लगा दी। वहीं भट्ठा संचालित करने व रायल्टी जमा न करने पर एफआइआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। फ्लाईओवर से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश

जागरण टीम, आगरा। जगनेर के सरैंधी चौराहा स्थित फ्लाईओवर से छलांग लगाकर महिला ने जान देने की कोशिश की। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना शनिवार देरशाम की है। एनएच 123 स्थित सरैंधी चौराहे के फ्लाईओवर पर महिला पहुंची। कुछ ही देर में उसने नीचे की ओर छलांग लगा दी। इससे उसे गंभीर चोट आई। सूचना पर गई पुलिस ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की लेकिन उसने मुंह नहीं खोला। पुलिस के मुताबिक महिला के मायका वालों से जानकारी ली जा रही है। वह दो माह की गर्भवती है। उसकी ससुराल राजस्थान में है। सेना भर्ती में जाने वाले युवाओं की होगी कोरोना जांच

जागरण टीम, आगरा। सेना भर्ती के लिए जाने वाले युवाओं की कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है। सीएचसी अधीक्षक डा. एके सिंह ने बताया कि पैतीखेड़ा, निबोहरा और कुतकपुर गुर्जर के स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को कैंप लगाकर युवाओं की कोरोना जांच की जाएगी। यह व्यवस्था सेना भर्ती चलने तक रहेगी। वन विभाग की जमीन पर कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर

जागरण टीम, आगरा। बसई अरेला क्षेत्र में उटंगन नदी के बीहड़ में वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। बसई अरेला निवासी प्रधान ने शिकायत में लिखा है कि बीहड़ इलाकों में वन विभाग की करीब 40 बीघा जमीन पर कब्जे हो गए हैं। जेसीबी चलाकर पेड़ों को काटा जा रहा है। इससे राजस्व को बड़ा नुकसान हो रहा है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी