आगरा में चंदसौरा से मतपेटी लूटने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

चंदसौरा में मतदान के दौरान बूथ से लूटी गई मतपेटिका भी हुई बरामद। वीडियो के आधार पर चिन्हित हो गए थे आरोपित। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपित भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में दे रही है अभी दबिश। पकड़े गए आरोपित से तमंचा और कारतूस भी हुए हैं बरामद।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:45 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 09:45 AM (IST)
आगरा में चंदसौरा से मतपेटी लूटने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
आगरा पुलिस ने मंगलवार सुबह मतपेटी लूटने वाले को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। पंचायत चुनाव के लिए मतदान के दौरान मतदान केंद्र से मतपेटिका लूटने के मुख्य आरोपित से मंगलवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपित के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित से तमंचा और कारतूस के अलावा लूटी गई मतपेटिका भी बरामद हो गई है।

जगनेर थाना क्षेत्र के मंदसौरा से 15 अप्रैल को मतदान के दौरान कुछ लोगों ने बवाल किया था। मतदान केंद्र पर पथराव कर बूथ में रखी मतपेटिका भी लूट ली गई थी। इसका एक वीडियो सामने आ गया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों को चिह्नित कर लिया। इस मामले में 35 आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मंगलवार सुबह पुलिस 3.30 बजे पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। जगनेर क्षेत्र में उदैना मोड़ पर पुलिस का मपेटिका लूटने वाले मुख्य आरोपित नगला पल्टू निवासी कुंवरपाल से सामना हो गया। उसके साथ बाइक पर गांव का ही वीरो भी था। पुलिस की गाड़ी को देखते ही आरोपितों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें कुंवरपाल के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। इसी बीच मौका पाकर साथी वीरो मौके से फरार हो गया। सीओ खेरागढ़ जगमोहन सिंह बुटोला ने बताया कि पकड़े गये आरोपित से मतपेटिका के साथ एक बाइक,एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। मौके से फरार हुए वीरो की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही हैं।

chat bot
आपका साथी