पं. दीन दयाल की विचारधारा पर चल रही हैं मोदी और योगी की सरकारें: महेंद्र नाथ

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष दोहराए पंं दीन दयाल उपाध्‍याय के आदर्श। कहा अंतिम व्‍यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रहीं मोदी और योगी की सरकारें।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 03:03 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 03:03 PM (IST)
पं. दीन दयाल की विचारधारा पर चल रही हैं मोदी और योगी की सरकारें: महेंद्र नाथ
पं. दीन दयाल की विचारधारा पर चल रही हैं मोदी और योगी की सरकारें: महेंद्र नाथ

आगरा(जासं): पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने गरीब गुरबे को उठाया था। अपनी यात्रा के दौरान कुए में गिर एक व्यक्ति की जान बचाने के लिए उन्होंने अपनी जान को भी जोखिम में डाल दिया। देश को समर्पित जीवन जीने वाले पंडित जी की विचारधारा पर ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री सरकारें चला रहे हैं। 

अंत्योदय आंदोलन के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा आंबेडकर विवि में स्थापित की गई है। इस प्रतिमा का अनावरण करने के लिए राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह में विवि पहुंच चुके हैं। समारोह की शुरुआत कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने राज्यपाल और सीएम का स्वागत करके की। इसके बाद विवि की प्रगति रिपोर्ट की आख्या उन्होंने दी। समारोह में शामिल हो रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने पं. दीनदयाल को शब्द सुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को दोहराया। उन्होंने सबसे पहले आगरा में प्रतिमा स्थापित करने के लिए कुलपति और मूर्ति स्थापक टीम के साथ विधायक जगन प्रसाद गर्ग की सराहाना की। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि ब्रज भूमि बहुत पुण्यशाली है। इस धरती पर जन्मे दीनदयाल जी ने आध्यात्मिक सोच को आगे लिया। यह देश ऋषि मुनियों की भूमि है, उनके संस्कार हजारों वर्षों तक मौजूद रहे। लेकिन काल मार्क्स के साथ- साथ अन्य विचारधाराओं का उदय भी इसी पुण्य भूमि में हो गया। उनके संस्कारों के बीज देश की माटी में पडऩे से संस्कारों की पौध सूखने लगी। ऐसे में पं. दीन दयाल उपाध्याय ने उन विचारधाराओं से लड़ते हुए अंत्योदय और एकात्म मानववाद की विचारधारा की स्थापना की। 

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि उनकी विचारधारा पर चलकर ही योगी और मोदी सरकार देश और जनता के हित में योजनाएं ला रही है और देश के विकास को नई दिशा दे रही है। इन योजनाओं में बिजली, गैस, जनधन, आयुष्मान भारत आदि शामिल हैं। देश के अंदर 19 राज्यों में भाजपा अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 400 साल पुराने देश के सबसे बड़े मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर दीनदयाल नाम रखा गया है।

chat bot
आपका साथी