Mahendra Singh University: अलीगढ़ में आज डाली जाएगी नए विवि की नींव, आगरा में भाजपा को देगी राजनीतिक मजबूती

पीएम करेंगे राजा महेंद्र प्रताप के नाम से विश्वविद्यालय का शिलान्यास। इस शैक्षिक आयोजन के राजनीतिक मायने भी है। आगरा जिले की नौ विधानसभा क्षेत्र में से चार हैं जाट बाहुल्य। दिग्गज जाट नेताओं के समय में उपेक्षित रहे राजा महेंद्र प्रताप के नाम से पहला काम हो रहा है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 09:12 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 09:12 AM (IST)
Mahendra Singh University: अलीगढ़ में आज डाली जाएगी नए विवि की नींव, आगरा में भाजपा को देगी राजनीतिक मजबूती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अलीगढ़ में नए विवि की नींव डालेंगे।

आगरा, जागरण संवाददाता। पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप के नाम से राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इसमें आगरा और अलीगढ़ मंडल से संख्या को बुलाया गया है, तो भाजपा लोगों को ले जाने की तैयारियों में भी जुटी है। इस शैक्षिक आयोजन के राजनीतिक मायने भी है। दूसरी सरकारों और दिग्गज जाट नेताओं के समय में भी उपेक्षित रहे राजा महेंद्र प्रताप के नाम से पहला काम हो रहा है। इससे आगरा की मिनी छपरौली कही जाने वाली फतेहपुर सीकरी सहित तीन और विधानसभा क्षेत्र सशक्त होंगे, तो दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में भी ऊर्जा का संचार होगा।

किसान आंदोलन की शुरुआत से जाटों के भाजपा के साथ कुछ तनाव पूर्ण रिश्ते माने जा रहे हैं, तो पार्टी मनाने, लुभाने में लगी है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विपक्ष राजनीतिक रंग दे रहा है, तो पश्चिम क्षेत्र में रोज आंदोलन को धार मिल रही है। इसलिए पीएम ने किसानों में मजबूत पकड़ बनाने को न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाकर घोषित किया है, जिससे विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे एमएसपी बंद करने की तैयारी के भ्रम की रोकथाम की जा सके। वहीं जाट समाज में मजबूत स्थान बनाने को ब्रजक्षेत्र से प्रयास शुरू हुए हैं। जाट समाज में विशेष स्थान रखने वाले राजा महेंद्र प्रताप के नाम से अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास जाट बाहुल्य क्षेत्रों में पार्टी को मजबूती देना है। आगरा की सभी नौ विधानसभा क्षेत्र में जाट मतदाता हैं, लेकिन फतेहपुर सीकरी, आगरा ग्रामीण में जाट निर्णायक भूमिका में हैं। वहीं खेरागढ़, एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में भी जाटों की अधिकता है, जो समीकरण बनाने, बिगाड़ने का काम करते हैं। विश्वविद्यालय के सहारे हर वर्ग को लुभाने और जाटों काे साधने का प्रयास भाजपा कर रही है।

chat bot
आपका साथी