चंद्रग्रहण 2020: जानिए किस राशि पर ग्रहण का कैसा होगा असर, इन चार राशि के लिए बेहद फायदेमंद

Lunar eclipse june 2020 ज्‍योतिषाचार्य डॉ शोनू मेहरोत्रा के अनुसार यह ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ग्रहण काल रात 11 बजकर 16 मिनट से 2 बजकर 34 मिनट तक

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 12:24 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 01:03 AM (IST)
चंद्रग्रहण 2020: जानिए किस राशि पर ग्रहण का कैसा होगा असर, इन चार राशि के लिए बेहद फायदेमंद
चंद्रग्रहण 2020: जानिए किस राशि पर ग्रहण का कैसा होगा असर, इन चार राशि के लिए बेहद फायदेमंद

आगरा, जागरण संवाददाता। 5 जून यानी शुक्रवार को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ज्योतिषविदों का कहना है कि यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण है जिसमें सामान्य क्रियाकलापों पर ज्यादा पाबंदियां नहीं होती हैं। सामान्य ग्रहण की तरह इसमें सूतक काल भी नहीं होता है। ज्योतिर्विदों का कहना है कि इस ग्रहण काल का असर मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, तुला, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर सबसे ज्यादा होगा। ज्‍योतिषाचार्य डॉ शोनू मेहरोत्रा के अनुसार यह ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ग्रहण काल रात 11 बजकर 16 मिनट से 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

किस राशि पर ग्रहण के क्या परिणाम होंगे?

मेष- रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में बदलाव हो सकता है।

उपाय का मंत्र- ॐ आदित्याय नमः का जाप करें

वृष- व्यर्थ की चिंताएं बढ़ेंगी। आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव करें।

उपाय का मंत्र- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें.

मिथुन- वैवाहिक जीवन और साझेदारी का ध्यान रखें। धन के मामलों में सावधानी रखें।

उपाय का मंत्र- ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें।

कर्क- प्रेम और विवाह के मामलों में समस्या करियर में बदलाव के योग हैं।

उपाय का मंत्र- ॐ ऐं गुरुवे नमः का जाप करें।

सिंह- रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर की स्थिति में लाभ और सुधार होगा।

उपाय का मंत्र- आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें

कन्या- चोट चपेट से बचाव करें, नौकरी में समस्या आ सकती है।

उपाय का मंत्र- ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें।

तुला- करियर में अचानक समस्या आ सकती है, संपत्ति के मामलों में सावधानी रखें।

उपाय का मंत्र- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

वृश्चिक- पारिवारिक और आंखों की समस्या के योग हैं, वाणी और क्रोध के कारण समस्या हो सकती है।

उपाय का मंत्र- ॐ रां राहवे नमः का जाप करें।

धनु- जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

उपाय का मंत्र- ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

मकर- बड़ी समस्याओं का समाधान हो जाएगा, धन लाभ और करियर में सफलता के योग हैं

उपाय का मंत्र- रोज शाम को ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।

कुम्भ- करियर में बड़े परिवर्तन के योग हैं, शिक्षा और संतान को लेकर तनाव हो सकता है, गर्भवती महिलायें व्यर्थ की चिन्ता न करें।

उपाय का मंत्र- ॐ ऐं गुरुवे नमः का जाप करें।

मीन- करियर में आकस्मिक समस्याएं आ सकती हैं, अनावश्यक अपयश मिल सकता है।

उपाय का मंत्र- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

chat bot
आपका साथी