एक नवंबर से सुबह जाएगी लखनऊ फ्लाइट

आगामी माह से बदलेगी फ्लाइटों की चाल अहमदाबाद फ्लाइट नवंबर में रहेगी स्थगित लखनऊ के साथ ही भोपाल फ्लाइट का बदलेगा समय बेंगलुरु फ्लाइट का एक दिन कम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 07:47 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:47 PM (IST)
एक नवंबर से सुबह जाएगी लखनऊ फ्लाइट
एक नवंबर से सुबह जाएगी लखनऊ फ्लाइट

आगरा, जागरण संवाददाता। एक नवंबर से फ्लाइटों का समय बदलने जा रहा है। लखनऊ फ्लाइट तीसरे पहर की बजाय अब सुबह संचालित होगी। भोपाल फ्लाइट भी तीन घंटे पहले जाएगी। वहीं, अहमदाबाद फ्लाइट पूरे नवंबर स्थगित रहेगी। बंगलुरु फ्लाइट का भी सप्ताह में एक दिन कम कर दिया गया है।

खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक एए अंसारी के अनुसार, एक नवंबर से लखनऊ फ्लाइट सुबह 8.25 बजे लखनऊ से खेरिया हवाई अड्डे पर आएगी और सुबह 8.45 बजे यहां से लखनऊ के लिए रवाना होगी। अब तक यह फ्लाइट तीसरे पहर 3.40 बजे लखनऊ से आती है और 20 मिनट बाद यानि चार बजे यहां से लखनऊ के लिए रवाना होती है। एक नवंबर से भोपाल फ्लाइट दोपहर 11.50 बजे भोपाल से आएगी और दोपहर 12.10 बजे यहां से भोपाल के लिए रवाना होगी। अभी ये तीसरे पहर 3.15 बजे भोपाल से आकर 3.35 बजे भोपाल के लिए रवाना होती है। उन्होंने बताया कि अगले महीने से बेंगलुरु फ्लाइट रविवार को संचालित नहीं होगी। अब तक यह रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होती है। नवंबर से सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही उड़ान भरेगी। उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते एक नवंबर से अहमदाबाद फ्लाइट पूरे महीने स्थगित रहेगी। लखनऊ फ्लाइट का समय बदलने की उठाई थी मांग

लखनऊ फ्लाइट शुरू होने के साथ ही इसके समय में परिवर्तन की मांग उठने लगी थी। शहरवासियों के साथ ही राजनीति से जुड़े लोग सुबह के समय इसके संचालन की मांग कर रहे थे। जोकि एक नवंबर से पूरी होने जा रही है। अब लोगों को सुविधा हो जाएगी। सुबह जाकर शाम को लौट सकेंगे।

chat bot
आपका साथी