सुहागनगरी में गोपाल आश्रम मंदिर के सेवादार की हत्या कर लूटपाट

मंदिर के डेढ़ दर्जन दानपात्र टूटे सोने चांदी के पात्र भी गायब। पुलिस कर रही हत्या से इंकार मंदिर से सौ मीटर दूर कुटिया में मिला शव। प्रथम द्रष्टया घटना चोरी की है। सेवादार की मौत के कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होंगे। जांच जारी है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 10:58 AM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 10:58 AM (IST)
सुहागनगरी में गोपाल आश्रम मंदिर के सेवादार की हत्या कर लूटपाट
फीरोजाबाद में गोपाल कृष्‍ण मंदिर में लूटपाट के बाद मौके पर पहुंचे विधायक मनीष असीजा।

आगरा, जेएनएन। फीरोजाबाद के प्रसिद्ध गोपाल आश्रम मंदिर में गुरुवार की रात शातिरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मंदिर परिसर में बनी कुटिया में सेवादार की हत्या के बाद डेढ़ दर्जन दान पत्र तोड़कर कैश ले गए। प्रतिमाओं के जेवर और पूजा के बर्तन भी चोरी होने की आशंका है।

उत्तर थाना क्षेत्र स्थित गोपाल आश्रम मंदिर में देवी देवताओं के 15 मंदिर हैं। मंदिर के बाहर 50 फ़ीट ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा है।

शुक्रवार सुबह 5 बजे रोज की भांति मुख्य पुजारी सीताराम शर्मा निवासी दुर्गा नगर अपने बेटे रावत शर्मा के साथ मंदिर के अंदर पहुंचे तो सभी मंदिरों और उनके सामने रखे दान पात्रों के ताले टूटे पड़े थे और कैश गायब था। आश्रम परिसर में कुटिया में कई साल से रहने वाले ही सेवादार दीनदयाल उर्फ लच्छी को आवाज दी। जवाब न आने पर कुटिया में जाकर देखा तो बिस्तर पर शव पड़ा था और मुंह से झाग निकला था।

घटना की जानकारी पर एसएसपी अजय कुमार पांडे, एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह और उत्तर पुलिस आश्रम पहुंच गई, पूरे परिसर की जानकारी लेने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि मंदिर में दो लोग घुसे और वारदात को अंजाम दिया। एसपी सिटी का कहना है कि सेवादार की कुटिया मंदिर से लगभग सौ मीटर दूर है। कुटिया में किसी तरह के विरोध के निशान नहीं हैं। प्रथम द्रष्टया घटना चोरी की है। सेवादार की मौत के कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होंगे। जांच जारी है।

सीसीटीवी में दिख रहे हैं दो लोग

मंदिर के बाहरी हिस्से में दुकानें बनी है। इनमें चल रही ट्रांसपोर्ट कंपनी के सीसीटीवी कैमरे में रात को 2:00 बजे दो लोग आश्रम से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने रिकॉर्डिंग हासिल कर ली है।

विधायक ने की जल्द पदार्फाश की मांग

मंदिर पहुंचे नगर विधायक मनीष असीजा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जइतनी बड़ी चोरी और सेवादार का शव मिलना स्वभाविक मौत नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए ।मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार भी पहुंचे। 

chat bot
आपका साथी