Agra Panchayat Chunav Voting News: आगरा में मतदाताओं में रहा जबरदस्‍त उत्‍साह, 72 फीसद के करीब मतदान

Agra Panchayat Chunav Voting News गर्मी के बावजूद आगरा में मतदाताओं में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्‍त उत्‍साह रहा। आगरा जनपद में मतदान का फीसद 71.61 फीसद रहा है। वहीं कुछ जगह छिटपुट टकराव की घटनाएं भी हुईं। मतपेटिकाएं जमा कराई जा रही हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:44 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 08:11 AM (IST)
Agra Panchayat Chunav Voting News: आगरा में मतदाताओं में रहा जबरदस्‍त उत्‍साह, 72 फीसद के करीब मतदान
आगरा के शमसाबाद में वोटिंग को लाइन में लगीं महिलाएं।

आगरा, जागरण संवाददाता। Agra Panchayat Chunav Voting News: लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव गुरुवार को शांतिपूर्ण अंदाज में संपन्‍न हुआ है। छिटपुट टकराव की घटनाओं को छोड़कर अन्‍य जगह मतदान ठीक ठाक रहा। आगरा जनपद में इस बार मतदान का फीसद 60 फीसद से ऊपर रहा है। गर्मी के तीखे तेवरों के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं में जबरदस्‍त उत्‍साह देखने को मिला। खासतौर पर महिला मतदाताओं की भी भागीदारी अच्‍छी रही है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कराया गया। गुरुवार शाम को मतपेटिकाएं जमा होने का भी शुरू हो गया था। अब दो मई को मतगणना के बाद प्रत्‍याशियों के भविष्‍य का फैसला होगा। जिले में इस बार ओवर आल 71.61 फीसद मतदान हुआ है। वर्ष 2015 में 70 फीसद के आसपास मतदान हुआ था। 20.29 लाख वोटरों के लिए 3407 बूथ बनाए गए थे। यही नहीं, शाम छह बजे तक मतदान होना था लेकिन इससे पूर्व ही वोटर लाइन में लग गए। इसके चलते कई बूथों में रात दस बजे तक मतदान हुआ। जिला प्रशासन ने भी वोटरों का पूरा सहयोग किया। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में ओवर आल 71.61 फीसद मतदान हुआ है। मतदान के लिए छह सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 15 जोनल मजिस्ट्रेट और 125 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई थी।

फैक्‍ट फाइल

- आगरा जिले के 15 ब्लाक में कुल 20.29 लाख वोटर हैं।

- छह सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 15 जोनल मजिस्ट्रेट और 125 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

- 3407 बूथ और 1432 मतदान केंद्र हैं। हर बूथ में एक पोलिंग पार्टी होगी। पार्टी में पीठासीन अधिकारी, मतदान कार्मिक प्रथम, द्वितीय और तृतीय होंगे।

- पोलिंग पार्टियों के नाश्ते और चाय में 1.33 करोड़ रुपये बुधवार को वितरित किए गए। पीठासीन अधिकारी को 1200 रुपये, मतदान अधिकारी प्रथम और द्वितीय को 900-900 रुपये, मतदान अधिकारी तृतीय को 600 रुपये दिए जाएंगे।

- पंचायत चुनाव को कराने के लिए 13 हजार कर्मचारी लगाए गए हैं। इसमें रिजर्व कर्मचारी भी शामिल हैं।

- 15 स्थलों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। यह सभी हर ब्लाक में हैं।

- जिला पंचायत : 51 सदस्य पदों के लिए 587 प्रत्याशी मैदान में हैं।

- प्रधान पद : कुल पद 690, निर्विरोध चुने गए: दो पद। 688 पदों के लिए अब 4431 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 2597 पुरुष और 1834 महिलाएं हैं।

- क्षेत्र पंचायत सदस्य : कुल पद 1257, निर्विरोध चुने गए: 83। 1174 पदों के लिए 4811 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 2937 पुरुष और 1874 महिलाएं हैं।

- ग्राम पंचायत सदस्य : कुल पद 9180, निर्विरोध चुने गए: 6441। 497 पदों के लिए 1044 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 766 पुरुष और 278 महिलाएं हैं।

ये है कंट्रोल रूम का नंबर 0562-2261441

इन स्थलों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम

ब्लाक का नाम, स्थल का नाम-

एत्मादपुर, महेंद्र भान विमला देवी इंटर कालेज

- खंदौली, सीवी इंटरनेशनल स्कूल

- फतेहाबाद, कृषि उत्पादन मंडी समिति

- शमसाबाद, एसएस डिग्री कालेज

- जगनेर, केएल शास्त्री डिग्री कालेज

- खेरागढ़, मंडी समिति

- सैंया, मोती लाल इंटर कालेज

- बरौली अहीर, एनडी साइंड आफ टेक्नोलाजी कालेज

- बिचपुरी, आरबीएस इंटर कालेज

- अकोला, एसआरडी पब्लिक स्कूल

- फतेहपुरसीकरी, नीलम कालेज आफ फार्मेसी

- बाह, क्षेत्रपाल सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट

- पिनाहट, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल

- जैतपुरकला, सिद्धांत राज इंटर कालेज

chat bot
आपका साथी