AGRA CoronaVirus News Update: संक्रमित प्रोविजनल स्‍टोर संचालक की मौत, 7 नए केस

AGRA CoronaVirus News Update 70 साल के मरीज का निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज घर पर मौत। कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए दो लोगों में पुष्टि।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 09:57 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 10:01 PM (IST)
AGRA CoronaVirus News Update: संक्रमित प्रोविजनल स्‍टोर संचालक की मौत, 7 नए केस
AGRA CoronaVirus News Update: संक्रमित प्रोविजनल स्‍टोर संचालक की मौत, 7 नए केस

31-05-2020 रविवार को आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 899, 42 की मौत, 788 लोग हुए ठीक।

आगरा, जागरण संवाददाता। निजी अस्पताल में भर्ती प्रोविजनल स्टोर संचालक की तबीयत बिगडने पर घर भेज दिया। वहां उनकी मौत हो गई। रविवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। सात नए केस आने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 899 पहुंच गई है। लोहामंडी क्षेत्र निवासी 70 साल के प्रोविजनल स्टोर संचालक की तबीयत बिगडने पर सिकंदरा क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनके सैंपल लिए गए। उन्हें सांस लेने में परेशानी थी, तबीयत बिगडने पर स्वजन घर ले गए। घर पर कुछ देर बाद ही मौत हो गई। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित 42 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, नगला रामबल, यमुना पार निवासी महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी, उनके स्वजनों के भी सैंपल लिए गए। 18 साल के बेटे में कोरोना की पुष्टि हुई है। लोहामंडी निवासी 65 साल के मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती किया गया। यहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बगदा, बरौली अहीर रोड निवासी 35 साल के मरीज को तेज बुखार आ रहा था, उनकी जांच कराई गई। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला अस्पताल में बुखार और बेचैनी होने पर 45 साल के बोदला जगदीशपुरा निवासी मरीज को भर्ती किया गया। इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एत्माउददौला निवासी 68 साल के मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, इनमें भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जगदीशपुरा निवासी महिला मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी, इनकी 40 साल की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब सक्रिय केस 67 रह गए हैं।

मई महीने का आज आखिरी दिन है। इसके साथ ही लॉकडाउन-4 भी आज रात से खत्‍म हो जाएगा। सोमवार से लॉकडाउन-5 के आगाज के साथ ही अनलॉक पार्ट 1 भी शुरू होगा। अनलॉक यानि धीरे-धीरे जनजीवन को सामान्‍य किए जाने की तैयारी। मार्च, अप्रैल और मई, तीन महीने से घर में बंद बैठे लोगों में बाहर निकलने को लेकर उतावलापन है। अगर आप यह मानने लगे हैं कि कोरोना (Corona Virus) संक्रमण खत्‍म होने की ओर है तो यह एक बड़ी भूल साबित हाेगी। कोरोना का कहर अब भी देशभर में है। बड़े शहरों की बात छोडि़ए, आगरा की ही बात करें तो देशभर में जहां 5100 मौत हो चुकी हैं, वहीं आगरा में अब तक 42 मृत्‍यु के मामले रिपोर्ट हो चुके हैं। आगरा में एक सप्‍ताह की अवधि में ही मौत के 10 मामले बढ़े हैं। आगरा की आबादी के लिहाज से यह आंकड़ा बड़ा ही है। वहीं अकेले इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामले 5000 से ज्‍यादा हैं। ताजनगरी में शनिवार रात तक भी पांच नए केस सामने आए थे। इससे आगरा में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 899 हो चुकी है। शनिवार को पांच लोग स्‍वस्‍थ होकर घर लौटे हैं। इस तरह स्‍वस्‍थ होने वाले लोगों की संख्‍या बढ़कर 788 पर आ गई है। वर्तमान में शहर में अब 63 एक्टिव केस रह गए हैं। हालांकि शनिवार रात तक शहर में केवल 13320 सैंपल ही एकत्र हुए हैं। इस तस्‍वीर को समझते हुए, यह जरूर तय कर लीजिए कि अपनी हिफाजत अपने हाथ है, बेशक छूट मिलने पर घर से निकलिए लेकिन पूरी सावधानी बरतते हुए। 

यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ

3 मार्च जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, पुत्रवधू, नाती।

7 मार्च जूता कारोबारी की फैक्‍ट्री में मैनेजर।

8 मार्च जूता कारोबारी की फैक्‍ट्री में मैनेजर की पत्नी।

13 मार्च बेंगलुरू से अपने मायके रेलवे कॉलोनी आई युवती।

26 मार्च अमेरिका से लौटा डॉक्टर का बेटा।

27 मार्च लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।

29 मार्च इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।

1 अप्रैल कोरोना संक्रमित बेटे के डॉक्टर पिता।

3 अप्रैल सात जमाती और जीवनी मंडी क्षेत्र के दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि।

4 अप्रैल घटिया आजम खां निवासी युवक के साथ जमाती और उनके संपर्क आए लोगों सहित 25 में कोरोना की पुष्टि।

5 अप्रैल जीवनी मंडी क्षेत्र में दुबई से लौटे युवक की मां और भाई, जगदीशपुरा के चांदी कारीगर में कोरोना की पुष्टि।

6 अप्रैल रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल के दो टेक्नीशियन, दुबई से लौटा व्यापारी, जमाती सहित पांच में कोरोना की पुष्टि।

8 अप्रैल दो नए मामलों में कोरोना की पुष्टि।

9 अप्रैल 19 मामले में पुष्टि।

10 अप्रैल पांच नए मामलों में पुष्टि, सभी जमाती।

11 अप्रैल तीन नए मामलों में पुष्टि।

12 अप्रैल 12 नए मामलों में पुष्टि।

13 अप्रैल केजीएमयू के अनुसार 35 नए केस आगरा में।

14 अप्रैल रात तक छह नए केसों में पुष्टि। एक की मौत।

15 अप्रैल बुधवार देर रात तक 19 नए केस में पुष्टि।

16 अप्रैल गुरुवार सुबह एक और मौत, पांच नए केस, कुल केस 172।

17 अप्रैल- शुक्रवार को 24 नए केस, कुल केस 196।

18 अप्रैल- शनिवार को एक मौत, 45 नए केस, 241 कुल केस।

19 अप्रैल- रविवार को 14 नए केस, कुल केस 255।

20 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 267।

21 अप्रैल- मंगलवार 41 नए केस, कुल केस 308।

22 अप्रैल- बुधवार 19 नए केस, कुल केस 327।

23 अप्रैल- गुरुवार को 8 नए केस, कुल केस 335।

24 अप्रैल- शुक्रवार को 13 नए केस, कुल केस 348।

25 अप्रैल- शनिवार को 23 नए केस, कुल केस 371।

26 अप्रैल- रविवार को 2 नए केस, कुल केस 373।

27 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 384।

28 अप्रैल- मंगलवार को 12 नए केस, कुल केस 401।

29 अप्रैल- बुधवार को 32 नए केस, कुल केस 433।

30 अप्रैल- गुरुवार को 47 नए केस, कुल केस 480।

1 मई- शुक्रवार को 21 नए केस, कुल केस 501।

2 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 543।

3 मई- रविवार को 54 नये केस, कुल केस 596।

4 मई- सोमवार को 31 नये केस, कुल केस 628।

5 मई- मंगलवार को 19 नये केस, कुल केस 640।

6 मई- बुधवार को 27 नये केस, कुल केस 667।

7 मई- गुरुवार को 11 नये केस, कुल केस 678।

8 मई- शुक्रवार को 23 नये केस, कुल केस 701।

9 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 743, मृतक संख्‍या 23।

10 मई- रविवार को 09 नये केस, कुल केस 752, मृतक संख्‍या 25।

11 मई- सोमवार को 13 नए केस, कुल केस 765, मृतक संख्‍या 25।

12 मई - मंगलवार को कुल 12 नए केस, कुल 777, मृतक संख्‍या 25।

13 मई- बुधवार को आठ नए केस, कुल 785, मृतक संख्‍या 25।

14 मई- गुरुवार को चार नए केस, कुल 789, मृतक संख्‍या 27।

15 मई- शुक्रवार शाम नौ नए केस, कुल 798, 27 की मौत।

16 मई- शनिवार शाम तक पांच नए केस, कुल 803, 27 की मौत।

17 मई- रविवार शाम तक चार नए केस, कुल 807, 27 की मौत।

18 मई- सोमवार रात तक नौ नए केस, कुल 816, 28 की मौत।

19 मई- मंगलवार रात तक सात नए केस, कुल 823, 28 की मौत।

20 मई- बुधवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 831, 28 की मौत।

21 मई- गुरुवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 837, 28 की मौत।

22 मई- शुक्रवार रात तक आगरा में कुल कोरोना संक्रमित 843, 30 की मौत।

23 मई- शनिवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 851, 31 की मौत।

24 मई- रविवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 857, 33 की मौत।

25 मई- सोमवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 864, 33 की मौत।

26 मई- मंगलवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 870, 33 की मौत।

27 मई- बुधवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 875, 35 की मौत।

28 मई- गुरुवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 882, 38 की मौत।

29 मई- शुक्रवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 887, 39 की मौत।

30 मई- शनिवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 892, 41 की मौत।

31 मई- रविवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 899, 42 की मौत।

chat bot
आपका साथी