AGRA CoronaVirus News Update: सात नए केस आए, 864 पर आया आंकड़ा

LIVE AGRA CoronaVirus News Update सोमवार शाम तक आगरा में सक्रिय केस रह गए हैं 77। सात और स्‍वस्‍थ होकर लौटे।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 08:28 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 09:08 PM (IST)
AGRA CoronaVirus News Update: सात नए केस आए, 864 पर आया आंकड़ा
AGRA CoronaVirus News Update: सात नए केस आए, 864 पर आया आंकड़ा

25-05-2020 सोमवार शाम तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 864, 33 की मौत, 754 लोग हुए ठीक।

आगरा, जागरण संवाददाता। सप्‍ताह के पहले दिन भी कोरोना संक्रमण के नए मामले कम ही आए हैं। सोमवार को दिनभर में सात नए केस रिपोर्ट होने से कुल संख्‍या अब 864 पर पहुंच गई है। वहीं सात मरीज डिस्‍चार्ज होकर घर लौटने से एक्टिव केस का आंकड़ा रविवार के समान ही है। यानि सोमवार को सात नए केस आए और सात ही स्‍वस्‍थ होकर घर लौटे। मृतक संख्‍या 33 है। रविवार रात तक 25 और कोरोना संक्रमितों की घर वापसी हुई थी।

कोरोना संक्रमित कारोबारी की मौत से उड़ी दर्जनों परिवारो की नींद

कोराेना संक्रमित जूता कारोबारी की मौत ने यमुना पार के दर्जनो परिवारों की नींद उड़ा दी है।कारोबारी के संक्रमित होने की जानकारी के बाद से यह परिवार परेशान हैं। कमला नगर इलाके में रहने वाले जूता कारोबारी मूल रूप से मोती महल के रहने वाले थे। कारोबारी को एक सप्ताह पहले जुकाम और बुखार आने पर उन्होंने डॉक्टर से दवा ली। पांच दिन बाद भी बुखार कम नहीं हुआ तो उन्होंने अपना और मां का कोरोना टेस्ट कराया था। मां निगेटिव और कारोबारी की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी। इस पर वह एसएन में भर्ती हुए थे। बेटे के कोरोना संक्रमित होने के सदमे में मां की मौत हो गयी। रविवार को कारोबारी की भी इलाज के दौरान मौत हो गयी।

कारोबारी ने कुछ सप्ताह पहले अपने साथियों के साथ यमुना पार इलाके में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों में राशन की 200 किट बांटी थीं। कोरोना संक्रमण से उनकी मौत की जानकारी होने के बाद से अब उन परिवारों की नींद उड़ी हुई है। जिन्होने कारोबारी से राशन की किट ली थीं। वहीं जिस इलाके में राशन की किट बांटी गयी थीं। वहां के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को उनके बारे में पता करके उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करनी चाहिए। इससे कि यदि इनमें कोई कोरोना संदिग्ध होने पर उसे क्वारंटीन किया जा सके।

यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ

3 मार्च जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, पुत्रवधू, नाती।

7 मार्च जूता कारोबारी की फैक्‍ट्री में मैनेजर।

8 मार्च जूता कारोबारी की फैक्‍ट्री में मैनेजर की पत्नी।

13 मार्च बेंगलुरू से अपने मायके रेलवे कॉलोनी आई युवती।

26 मार्च अमेरिका से लौटा डॉक्टर का बेटा।

27 मार्च लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।

29 मार्च इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।

1 अप्रैल कोरोना संक्रमित बेटे के डॉक्टर पिता।

3 अप्रैल सात जमाती और जीवनी मंडी क्षेत्र के दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि।

4 अप्रैल घटिया आजम खां निवासी युवक के साथ जमाती और उनके संपर्क आए लोगों सहित 25 में कोरोना की पुष्टि।

5 अप्रैल जीवनी मंडी क्षेत्र में दुबई से लौटे युवक की मां और भाई, जगदीशपुरा के चांदी कारीगर में कोरोना की पुष्टि।

6 अप्रैल रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल के दो टेक्नीशियन, दुबई से लौटा व्यापारी, जमाती सहित पांच में कोरोना की पुष्टि।

8 अप्रैल दो नए मामलों में कोरोना की पुष्टि।

9 अप्रैल 19 मामले में पुष्टि।

10 अप्रैल पांच नए मामलों में पुष्टि, सभी जमाती।

11 अप्रैल तीन नए मामलों में पुष्टि।

12 अप्रैल 12 नए मामलों में पुष्टि।

13 अप्रैल केजीएमयू के अनुसार 35 नए केस आगरा में।

14 अप्रैल रात तक छह नए केसों में पुष्टि। एक की मौत।

15 अप्रैल बुधवार देर रात तक 19 नए केस में पुष्टि।

16 अप्रैल गुरुवार सुबह एक और मौत, पांच नए केस, कुल केस 172।

17 अप्रैल- शुक्रवार को 24 नए केस, कुल केस 196।

18 अप्रैल- शनिवार को एक मौत, 45 नए केस, 241 कुल केस।

19 अप्रैल- रविवार को 14 नए केस, कुल केस 255।

20 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 267।

21 अप्रैल- मंगलवार 41 नए केस, कुल केस 308।

22 अप्रैल- बुधवार 19 नए केस, कुल केस 327।

23 अप्रैल- गुरुवार को 8 नए केस, कुल केस 335।

24 अप्रैल- शुक्रवार को 13 नए केस, कुल केस 348।

25 अप्रैल- शनिवार को 23 नए केस, कुल केस 371।

26 अप्रैल- रविवार को 2 नए केस, कुल केस 373।

27 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 384।

28 अप्रैल- मंगलवार को 12 नए केस, कुल केस 401।

29 अप्रैल- बुधवार को 32 नए केस, कुल केस 433।

30 अप्रैल- गुरुवार को 47 नए केस, कुल केस 480।

1 मई- शुक्रवार को 21 नए केस, कुल केस 501।

2 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 543।

3 मई- रविवार को 54 नये केस, कुल केस 596।

4 मई- सोमवार को 31 नये केस, कुल केस 628।

5 मई- मंगलवार को 19 नये केस, कुल केस 640।

6 मई- बुधवार को 27 नये केस, कुल केस 667।

7 मई- गुरुवार को 11 नये केस, कुल केस 678।

8 मई- शुक्रवार को 23 नये केस, कुल केस 701।

9 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 743, मृतक संख्‍या 23।

10 मई- रविवार को 09 नये केस, कुल केस 752, मृतक संख्‍या 25।

11 मई- सोमवार को 13 नए केस, कुल केस 765, मृतक संख्‍या 25।

12 मई - मंगलवार को कुल 12 नए केस, कुल 777, मृतक संख्‍या 25।

13 मई- बुधवार को आठ नए केस, कुल 785, मृतक संख्‍या 25।

14 मई- गुरुवार को चार नए केस, कुल 789, मृतक संख्‍या 27।

15 मई- शुक्रवार शाम नौ नए केस, कुल 798, 27 की मौत।

16 मई- शनिवार शाम तक पांच नए केस, कुल 803, 27 की मौत।

17 मई- रविवार शाम तक चार नए केस, कुल 807, 27 की मौत।

18 मई- सोमवार रात तक नौ नए केस, कुल 816, 28 की मौत।

19 मई- मंगलवार रात तक सात नए केस, कुल 823, 28 की मौत।

20 मई- बुधवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 831, 28 की मौत।

21 मई- गुरुवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 837, 28 की मौत।

22 मई- शुक्रवार रात तक आगरा में कुल कोरोना संक्रमित 843, 30 की मौत।

23 मई- शनिवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 851, 31 की मौत।

24 मई- रविवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 857, 33 की मौत।

chat bot
आपका साथी