तेंदुआ का कुनबा बढ़ते ही ग्रामीणों में होने लगी हलचल

आगरा जागरण संवाददाता। चंबल के बीहड़ में दस्यु दलों का खौफ जरूर खत्म हुआ लेकिन तेंदुआ क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:00 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:00 PM (IST)
तेंदुआ का कुनबा बढ़ते ही ग्रामीणों में होने लगी हलचल
तेंदुआ का कुनबा बढ़ते ही ग्रामीणों में होने लगी हलचल

आगरा, जागरण संवाददाता। चंबल के बीहड़ में दस्यु दलों का खौफ जरूर खत्म हुआ, लेकिन तेंदुआ का कुनबा बढ़ने से वन विभाग में खलबली मची हुई है। वनाधिकारी ग्रामीणों को तेंदुआ के हमले से बचने के लिए घर-घर जा कर जागरूक कर रहे हैं।

राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट के आगरा, इटावा क्षेत्र में तेंदुओं का कुनबा बढ़ने लगा है। आबादी क्षेत्र के आसपास तेंदुआ देखे जाने पर ग्रामीणों में दहशत है। इस कारण वनाधिकारियों ने 40 गांवों में 80 समितियां बनाई हैं। ग्राम प्रधान को इस समिति का अध्यक्ष चुना है। समिति के माध्यम से गांव में जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट के बाह वन क्षेत्राधिकारी आरके राठौर ने बताया कि लाउडस्पीकरों से प्रचार कराया है। गांवों में पत्रक बांटे हैं। मकानों की दीवारों पर दिशा-निर्देश लिखवाए हैं। ये बरतें सावधानी

घर के बाहर उचित प्रकाश की व्यवस्था करें। समूह बनाकर खेतों में कार्य करें। घरों के पास की झाड़ियों को खत्म करें। वन क्षेत्रों में मवेशियों को चराने व उनका चारा लाने के लिए समूह में निकलें। सूर्यास्त से पहले पशुओं को बाढ़े में बांध दें। वन्यजीव द्वारा पशुओं को घायल करने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें। ये करने से बचें

अंधेरा होने पर घर से अकेले न निकलें। लघुशंका व शौच के लिए सेंक्चुरी क्षेत्र में न जाएं। शाम होने पर छोटे बच्चों को घर से न निकलने दें। खेतों में बैठकर व झुककर कार्य न करें। इन नंबरों पर करें संपर्क

वन दारोगा-8755920323

क्षेत्रीय वनाधिकारी-9412590609

वन्यजीव प्रति पालक इटावा-9415694822

उप वन संरक्षक-7839435097 सेंक्चुरी क्षेत्र में तेंदुआ की संख्या में इजाफा हुआ है। ग्रामीण व तेंदुआ किसी को भी नुकसान न पहुंचे। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू किए हैं।

दिवाकर श्रीवास्तव, उप वन संरक्षक, राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट

chat bot
आपका साथी