Paras Hospital Agra: आगरा में पारस अस्पताल के संचालक को जेल भेजने के लिए वकीलों का सड़क पर प्रदर्शन

Paras Hospital Agra अस्पताल के खिलाफ अधिवक्ताओं में जबरदस्त आक्रोश। जनमंच ने कहा 22 मौतों के जिम्मेदार डाक्टर को गिरफ्तार कर भेजो जेल। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग की। अगले सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 05:41 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 05:41 PM (IST)
Paras Hospital Agra: आगरा में पारस अस्पताल के संचालक को जेल भेजने के लिए वकीलों का सड़क पर प्रदर्शन
पारस हास्पिटल के संचालक की गिरफ्तारी को सड़क पर प्रदर्शन करते वकील।

आगरा, जागरण संवाददाता। पारस अस्पताल के संचालक को जेल भेजने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने बुधवार को एमजी रोड पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते अधिवक्ता अस्पताल संचालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग की।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने कहा कि आक्सीजन बंद करके 22 मरीजों की मौत के जिम्मेदार अस्पताल संचालक और डाक्टरों को गिरफ्तार किया जाए। एमजी रोड पर जाम लगा नारेबाजी करते अधिवक्ताओं में अस्पताल संचालक और उसके डाक्टरों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश था।वह दोषी डाक्टरों को जेल भेजने की मांग कर रहे थे। जनमंच ने कहा कि आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेगा। अगले सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा।

जनमंच के अध्यक्ष ने कहा कि वह लंबे समय से पारस समेत अन्य अस्पतालों के खिलाफ लगातार निरंतर अभियान चला रहा है। कोविड अस्पतालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा है। इन अस्पतालों द्वारा कोरोना संक्रमितों के इलाज के नाम पर मनमानी रकम वसूली की गई है। जनमंच ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से समाज में नकारात्मक संदेश जाता है।

प्रदर्शन करने वालों में यह थे शामिल

प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र फौजदार, हरदयाल सिंह, जितेंद्र सिंह चौहान, एसके सैनी, टीपी सिंह, जसवंत सिंह राना, चंद्रभान निर्मल, उमेश दीक्षित, अजहर, दीपक शर्मा, अहमद हुसैन, ज्ञान प्रकाश, उदयवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल लोकेश चौधरी आदि थे। 

chat bot
आपका साथी