विधायक हेमलता के खिलाफ फेसबुक पर की अशोभनीय टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

मलपुरा पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 05:50 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:50 AM (IST)
विधायक हेमलता के खिलाफ फेसबुक पर की अशोभनीय टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
विधायक हेमलता के खिलाफ फेसबुक पर की अशोभनीय टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

जागरण टीम, आगरा। विधायक हेमलता दिवाकर के खिलाफ एक युवक ने इंटरनेट मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी कर दी। उनके खिलाफ जातिसूचक शब्द समेत गालियां लिखी गई हैं। मामले में एसएसपी के आदेश पर थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सिकंदरा स्थित आवास-विकास कालोनी सेक्टर 16 निवासी हर्ष दिवाकर ने थाने में दी तहरीर में लिखा कि उनकी बुआ हेमलता दिवाकर आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उत्तर-प्रदेश सरकार के बजट 2021-2022 पर बुआ का बयान फोटो समेत एक समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है। इस समाचार की फोटो खींचकर मलपुरा गांव के भूपेंद्र उपाध्याय ने सोमवार को अपनी आइडी से फेसबुक पर डाला था। भूपेंद्र ने हर्ष दिवाकर को भी टैग किया था। इस पोस्ट पर शैलेंद्र सिंह भगौर ने मंगलवार को अशोभनीय टिप्पणी कर दी। विधायक के लिए गाली-गलौज समेत जाति सूचक शब्द लिख दिए। इसकी जानकारी मिलते ही दिवाकर समाज के लोगों में गुस्सा पनप गया। हर्ष दिवाकर ने मामले की शिकायत एसएसपी बबलू कुमार से की। थानाध्यक्ष मलपुरा ने बताया कि मलपुरा गांव के शैलेंद्र सिंह भगौर को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहाबाद में दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म

जागरण टीम, आगरा। दिव्यांग महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता दोनों आंखों से दिव्यांग महिला ने बुधवार को अपने पति के साथ फतेहाबाद थाने पहुंची और तहरीर दी। इसमें उसने लिखा कि मामला 17 फरवरी का है। उसका पति मजदूरी करने के लिए गया था। उसके जाने के बाद राकेश पुत्र चरन सिंह निवासी रसूलपुर फतेहाबाद घर में घुस आया। जो उसके पति के साथ मजदूरी का कार्य करता है। पीड़िता ने लिखा कि राकेश ने पहले उसे नाजायज संबंध बनाने के लिए मकान नाम करने का लालच दिया। जब उसने विरोध किया तो उसके हाथ बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी थानाध्यक्ष फतेहाबाद का कहना कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी