Harassments Case: आगरा में मकान मालिक ने की बालिका से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Harassments Case आरोप है कि दोपहर में मकान मालिक भूरी सिंह उसके कमरे में घुस गया। सोती हुई बालिका से मकान मालिक ने छेड़छाड़ की। उसने बालिका का हाथ भी काट लिया। इसके बाद बालिका की नींद खुल गई।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 05:16 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 05:16 PM (IST)
Harassments Case: आगरा में मकान मालिक ने की बालिका से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
पीड़िता की मां ने आरोपित मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्दौला क्षेत्र में घर में सो रही बालिका से मकान मालिक ने छेड़छाड़ कर दी। बालिका ने मां के पहुंचने पर इसकी जानकारी दी। पीड़िता की मां ने आरोपित मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना रविवार सुबह की है। 11 वर्ष की बालिका अपने कमरे में अकेली सो रही थी। उसकी मां घर से बाहर गई थी। आरोप है कि दोपहर में मकान मालिक भूरी सिंह उसके कमरे में घुस गया। सोती हुई बालिका से मकान मालिक ने छेड़छाड़ की। उसने बालिका का हाथ भी काट लिया। इसके बाद बालिका की नींद खुल गई। आरोपित ने उसे रुपये देकर चुप कराने की कोशिश की। मगर, बालिका ने रुपये लेने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपित वहां से चला गया। मां के घर पहुंचने पर बालिका ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद बालिका को लेकर उसकी मां थाने पहुंची। इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि तहरीर के अनुसार, भूरी सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।मामले की जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी