Gram Panchayat: ताजनगरी में पंचायतघरों के लिए भी नहीं मिल पा रही जमीन, CM Yogi भी जता चुके हैं नाराजगी

Gram Panchayat आगरा की 218 ग्राम पंचायतों में बनाए जाने हैं पंचायतघर। 41 ग्राम पंचायतों में नहीं मिली अब तक जमीन। सरकार के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में पंचायतघर बनाने का काम अगस्त के आखिर में शुरू हुआ था।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 10:05 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:24 AM (IST)
Gram Panchayat: ताजनगरी में पंचायतघरों के लिए भी नहीं मिल पा रही जमीन, CM Yogi भी जता चुके हैं नाराजगी
आगरा की 218 ग्राम पंचायतों में बनाए जाने हैं पंचायतघर।

आगरा, जागरण संवाददाता। गांव की सरकार प्रधान के घर से नहीं बल्कि पंचायतघर से चले, इसके लिए प्रदेश सरकार ने हर ग्राम पंचायत में पंचायतघर अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में ऐसी 218 ग्राम पंचायतें चिह्नित की गई हैं, जहां पंचायतघरों का निर्माण होना है। इनमें से 142 ग्राम पंचायतों में काम भी शुरू हो गया है लेकिन 41 ग्राम पंचायतें अभी भी ऐसी हैं, जहां अब तक जमीन तक नहीं मिल सकी है।

सरकार के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में पंचायतघर बनाने का काम अगस्त के आखिर में शुरू हुआ था। 218 में से 177 ग्राम पंचायतों में पंचायतघर निर्माण को तकनीकी स्वीकृति भी मिल चुकी है। सबसे अधिक तेजी से काम बाह ब्लाक में चल रहा है। यहां 16 ग्राम पंचायतों में काम शुरू हो चुका है। फतेहपुर सीकरी की 15 ग्राम पंचायतों में काम चल रहा है। फतेहाबाद और एत्मादपुर की 13-123 ग्राम पंचायतों में काम चल रहा है। जगनेर ब्लाक में सबसे कम पंचायतघर बनने हैं। यहां की सिर्फ 5 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां पंचायतघर नहीं हैं। इनमें से दो ग्राम पंचायतों में काम शुरू हो गया है। सरकार का उद्​देश्य है कि गांव के विकास के संबंध में होने वाली बैठकें पंचायतघरों में ही हों।

सीएम ने जताई थी नाराजगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने पंचायतघर निर्माण योजना में धीमी गति होने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद भी अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। 

chat bot
आपका साथी