Instagram पर छाने वाली लेडी कांस्‍टेबल, Troll होने से हुई परेशान, फॉलोअर्स हुए 38000

आगरा में एसएसपी को 12 दिन पहले सौंपा था इस्‍तीफा। सर्विस रिवॉल्‍वर के साथ वीडियो सुर्खियों में आने पर सस्‍पेंड होने के बाद पुलिस लाइन में तैनात है लेडी कांस्टेबल इंस्टाग्राम पर 38 हजार से अधिक हुए फालोअर्स।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 05:19 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 05:19 PM (IST)
Instagram पर छाने वाली लेडी कांस्‍टेबल, Troll होने से हुई परेशान, फॉलोअर्स हुए 38000
आगरा में तैनात कांस्‍टेबल प्रियंका मिश्रा, अपने इस वीडियो को लेकर अब तक ट्रोल हो रही हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। इंटरनेट मीडिया पर वर्दी में वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आई लेडी कांस्टेबल प्रियंका ने 12 दिन पहले एसएसपी को अपना इस्तीफा सौंपा था। अभी तक उनके इस्तीफे पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। महिला कांस्टेबल अभी पुलिस लाइन में ही ड्यूटी कर रही है। उनके फालोअर्स की संख्या तीन हजार से बढ़कर 38 हजार से अधिक हो चुकी है।

कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा को इसी वर्ष आगरा के एमएम गेट थाने में पहली तैनाती मिली थी। इस दौरान उन्होंने वर्दी में रिवाल्वर के साथ एक वीडियाे बनाया था। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया था। प्रियंका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस समय तीन हजार फालोअर्स थे। लाइन हाजिर होने के बाद इनकी संख्या बढ़ती गई। साथ ही तमाम लोग कमेंट भी करने लगे। इंटरनेट मीडिया पर कमेंट से परेशान होकर प्रियंका ने 31 अगस्त को एसएसपी मुनिराज जी. को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। मगर, अभी तक उनके इस्तीफे पर एसएसपी ने कोई निर्णय नहीं लिया है। उधर एसएसपी ने इस संबंध में प्रियंका के स्‍वजनों से बात करने की बात कही थी।  प्रियंका ने बताया कि अभी तक उनसे किसी ने संपर्क भी नहीं किया है। वे इंटरनेट मीडिया पर आने वाले कमेंट से काफी परेशान हैं। हालांकि इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके फालोअर्स 38 हजार से अधिक हो गए हैं। हर दिन इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 

एसएसपी को दिया था इस्तीफा

वीडियो वायरल होने के बाद प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया गया था। ट्रोलिंग के चलते प्रियंका परेशान हो गई। प्रियंका ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर आने वाले कमेंट से वो परेशान हो गई हैं। उनकी पर्सनल लाइफ पर भी इसका असर पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा था। मगर, अभी तक इस पर अधिकारियों ने कोई निर्णय नहीं लिया है।

chat bot
आपका साथी