चाट के दीवाने आगराइट्स के लिए कुणाल देवानी लाएंगे वफल का टेस्ट
आगरा की चाट का तो देश क्या दुनिया दीवानी है। विदेशों में होने वाली महंगी शादियों में भी आगरा से चाट बनाने वाले बुलाए जाते रहे हैं। इस शहर में वफल में आउटलेट खोलकर कुणाल आगरावासियों को एक नया स्वाद परोसने की तैयारी में हैं।
आगरा, जेएनएन। ताजनगरी का खानपान किसी से छुपा नहीं है। आगरा की चाट देश ही नहीं दुनियाभर में मशहूर है। लेकिन आगराइट्स को इसके अलावा वफल के टेस्ट से रूबरू कराने मशहूर फ़ूड एक्सपर्ट कुणाल देवानी जल्द ही आगरा में अपना आउटलेट स्टार्ट करने जा रहे हैं। जहां आगराइट्स को वफल के साथ नए एक्सपेरिमेंट्स वाली डिशेज चखने का मौका मिलेगा।
नए प्रोडक्ट के साथ मार्केट में उतरना चुनौतीपूर्ण
कुणाल ने बताया कि वफल अफेयर्स में हम नई चीजों के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए अपने कस्टमर को अलग एक्सपीरियंस देने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस काम में काफी चुनौतियां भी हैं क्योंकि खास तौर पर आगरा में जहां लोगों का स्वाद तीखा और चटपटा है, तो यहां नए प्रोडक्ट के साथ मार्केट में उतरना काफी चुनौतीपूर्ण है। वे दिल्ली सहित कई शहरों में अपना आउटलेट चला रहे हैं और वफ़ल अफेयर्स उन शहरों के सबसे पसंदीदा फ़ूड आउटलेट्स में से एक बन गया है, जो लोगों को अपने स्वादिष्ट डिशेज और अलग ही संतुष्टि देने के लिए जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि बिजनेस की दुनिया में रहना आसान नहीं है। हर दिन नई चीजों की योजना बनाना, टीमों और कर्मचारियों को मैनेज करना और अन्य आवश्यक विभागों की देखभाल करना काफी चैलेंजिंग होता है। हालाँकि, मैं बिना ज्यादा सोचे-समझे आगे बढ़ता रहा। दूसरे लोग व्यवसाय में कैसे काम कर रहे थे, मैंने इस पर ध्यान नहीं दिया और अपनी धुन में लगा रहा। वफल अफेयर के अलावा कुणाल के सेकेंड अफेयर, शोस्टॉपर, स्काईनेस्ट, टेरेस कैफे और लीन किचन, फिटनेस फूड टेकअवे जैसे आउटलेट चल रहे हैं।