Agra Smart City Project: जितने उखाड़े, जुर्माने में उससे दोगुने पौधे लगाने होंगे स्मार्ट सिटी को

Agra Smart City Project यमुना किनारा रोड पर स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों द्वारा उखाड़े गए थे 215 पौधे व पेड़। वन विभाग स्मार्ट सिटी पर लगाएगा जुर्माना लगभग 13 प्रजातियों के पौधे व पेड़ उखाड़े। स्मार्ट सिटी की लापरवाही से बड़ा हादसा होते होते बचा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:39 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:39 PM (IST)
Agra Smart City Project: जितने उखाड़े, जुर्माने में उससे दोगुने पौधे लगाने होंगे स्मार्ट सिटी को
वन विभाग स्मार्ट सिटी पर लगाएगा जुर्माना

आगरा, जागरण संवाददाता। यमुना किनारा रोड पर 1200 एमएम की पानी की पाइप लाइन डालने के लिए पोकलेन मशीन से स्मार्ट सिटी प्रा. लि. ने वन विभाग के 215 पौधे उखाड़ दिए हैं।विभाग द्वारा उखाड़े गए पेड़ों की गिनती कराई गई।उखाड़े गए पौधे व पेड़ों में लगभग 13 प्रजाति के पौधे व पेड़ थे। वन विभाग द्वारा अब स्मार्ट सिटी प्रा. लि. पर उखाड़े गए पौधों व पेड़ों की दोगुनी संख्या में पौधे लगाने का जुर्माना लगाया जाएगा।

शनिवार को यमुना किनारा रोड पर काली मंदिर से हाथी घाट तक पिछले साल लगाए गए पौधों और पेड़ों को पोकलेन मशीन से स्मार्ट सिटी प्रा. लि. के आदेश पर उखाड़ दिया गया था। इंटरनेट मीडिया पर इसका वीडिया वायरल होते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना छत्ता में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।रविवार को वन विभाग के उप खंड अधिकारी देवेंद्र सिंह के निर्देशन में उखाड़े गए पेड़ों और पौधों की गिनती की गई। 215 पौधे और पेड़ मिले। देवेंद्र सिंह का कहना है कि उखाड़े गए पौधों और पेड़ों में पीपल, नीम, गूलर, खिरनी समेत लगभग 13 प्रजातियों के पेड़-पौधे शामिल हैं। मुकदमा दर्ज हो चुका है, लेकिन स्मार्ट सिटी पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। स्मार्ट सिटी को इसी स्थान पर 430 पौधे लगाने होंगे, तभी संतुलन बनेगा।

बड़ा हादसा होने से बचा

वन अधिकारी ने बताया कि पोकलेन और जेसीबी मशीन से खोदाई के दौरान इसी क्षेत्र गैस की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त होते-होते बची है। स्मार्ट सिटी की तरफ से हद दर्ज के लापरवाही बरती गई है। गैस लाइन क्षतिग्रस्त होने से बड़ा हादसा हो सकता था। 

chat bot
आपका साथी