Events in Agra: बाइक रैली निकाल देंगे महिला सशक्तीकरण का संदेश, होगा नारी भूषण सम्मान, जानिए और क्या होगा शहर में खास

Events in Agra आज रविवार है। महिला दिवस के अवसर पर शहर में तमाम आयोजन किये जाएंगे। महिलाओं के सम्मान में समारोह होंगे। जिसमें सबसे पहले आगरा राइडर्स बाइक रैली निकाली जाएगी। हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा संजय प्लेस स्थित कासमास माल में नारी भूषण सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 07:55 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 07:55 AM (IST)
Events in Agra: बाइक रैली निकाल देंगे महिला सशक्तीकरण का संदेश, होगा नारी भूषण सम्मान, जानिए और क्या होगा शहर में खास
जानिए आज आपके शहर में क्या होगा खास।

आगरा, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आगरा राइडर्स (बुलेट ग्रुप) बाइक रैली का आयोजन करेगा। इसकी शुरुआत सुबह आठ बजे रायल बुलेट शोरूम से गुरुद्वारा के पास तक की जाएगी। इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण का संदेश देना है।

इसमें करीब 50 बुलेट सवार पूरे शहर में भ्रमण कर महिला सशक्तिकरण का संदेश देंगे और कीथम झील तक जाएंगे और वापसी करेंगे। इसका उद्घाटन गुरुद्वारा गुरु का ताल के प्रधान बाबा प्रीतम सिंह व नटरांजिल थियेटर आर्ट्स की अलका सिंह करेंगीं।

वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा संजय प्लेस स्थित कासमास माल में नारी भूषण सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। शाम चार बजे से होने वाले आयोजन में महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसका उद्घाटन मेयर नवीन जैन करेंगे।

चारित्र्य शुद्धि महामंडल विधान

छीपीटोला स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार से आर्यिका सृष्टि भूषण माताजी के सानिध्य में श्री चारित्र्य शुद्धि महामंडल विधान व विश्व शांति महायज्ञ आयोजन की शुरुआत होगी। रविवार सुबह आठ बजे मंदिर से घटयात्रा निकाली जाएगी, जो क्षेत्र का भ्रमण करेगी। वहीं शाम सात बजे मंगल आरती व शास्त्र सभा होगी। रात आठ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जन औषधि दिवस समारोह

लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में रविवार सुबह 10 बजे से जन औषधि दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल व असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग आगरा मंडल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन भी प्रसारित किया जाएगा।

नुक्कड़ नाटक

वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी व इप्टा के राष्ट्रीय महामंत्री रहे स्व जितेंद्र रघुवंशी की सातवीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई जाएगी। इस मौके पर फिल्म थिएटर क्रिएशन ग्रुप संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर शाम छह बजे नुक्कड़ नाटक क्या आप तैयार हैं का मंचन करेगा।

पुस्तक मेला व संगोष्ठी

डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क कैंपस में चल दूसरे दिन भी पुस्तक मेला और विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में तीन अलग-अलग विषयों पर विशेषज्ञ परिचर्चा करेंगे, जबकि पुस्तक मेले में करीब डेढ़ दर्जन पब्लिशर्स के स्टाल पर पसंदीदा किताबें खरीदी जा सकती हैं।

सेमिनार

द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया की सिकासा-शाखा रविवार को सीए विद्यार्थियों के लिए एक सेमिनार का आयोजन करेगी। कमला नगर स्थित होटल सेलिब्रेशन में होने वाले सेमिनार में वक्ता सीए राजेश मल्होत्रा व ब्रजेश चंद्र वर्मा बजट 2021 पर मार्गदर्शन करेंगे।

विजेता होंगे सम्मानित

रविवार को प्रतापपुरा, गुरुजी मोटर्स के सामने स्थित होटल किरनदीप पर आइस स्टाक एसोसिएशन और पेंसिक सिलाट एसोसिएशन सम्मान समारोह का आयोजन करेंगी। दोपहर एक बजे से होने वाले कार्यक्रम में 26 फरवरी से दो मार्च तक गुलमर्ग कश्मीर में हुए द्वितीय खेलो इंडिया शीतकालीन प्रतियोगिता से पदक प्राप्त खिलाड़ियों व सातवीं आइस स्टाक प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी