Events in Agra: परिचर्चा में उठेगी यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय स्थापना की मांग, गीता ज्ञान-गंगा महोत्सव की निकाली जाएगी आमंत्रण यात्रा, जानिए और क्या होगा शहर में खास

Events in Agra आज गुरुवार है। आज शहर में तमाम आयोजनों की हलचल होगी। श्रीमद् भागवत गीता चेरिटेबल ट्रस्ट आठ दिवसीय गीता ज्ञान-गंगा महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। गो सेवा संकल्प ग्रुप गुरुवार को गौ सेवा करेगी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 08:49 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 08:49 AM (IST)
Events in Agra: परिचर्चा में उठेगी यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय स्थापना की मांग, गीता ज्ञान-गंगा महोत्सव की निकाली जाएगी आमंत्रण यात्रा, जानिए और क्या होगा शहर में खास
जानिए आज आपके शहर आगरा में क्या होगा खास।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय की आवश्यकता, औचित्य, प्रयास और सुझाव विषय पर गुरुवार को एक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। उप्र बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय स्थापना संघर्ष समिति के इस आयोजन की शुरुआत दोपहर डेढ़ बजे से आगरा कालेज के सामने स्थित नागरी प्रचारिणी सभा में किया जाएगा। इसमें विभिन्न वक्ता शामिल होकर आगरा में क्षेत्रीय कार्यालय की आवश्यकता को लेकर तर्क प्रस्तुत करेंगे और आवाज को शासन तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

आमंत्रण यात्रा

श्रीमद् भागवत गीता चेरिटेबल ट्रस्ट आठ दिवसीय गीता ज्ञान-गंगा महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इससे पूर्व शहर में पहली बार होने जा रहे आयोजन में शहरवासियों की सहभागिता के उद्देश्य से गुरुवार को गीता आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नेहरू नगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से दोपहर 12:30 बजे निकाली जाएगी। इसका उद्घाटन मेयर नवीन जैन, सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया और महंत योगेश पुरी करेंगे। यात्रा विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे।

गो-सेवा

गो सेवा संकल्प ग्रुप गुरुवार को गौ सेवा करेगी। आवास विकास कालोनी, सेक्टर दो, चामुंडा देवी मंदिर के पास स्थित कालिका गौशाला पर तीसरे पहर बजे यह सेवा करेगी। इसमें संस्था से जुडे लोग शामिल होंगे।

ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सुबह 11 बजे सौंपेगी। इसमें तीनों कृषि विधेयक रद करने और एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने की मांग की जाएगी, ताकि कोई कंपनी एमएसपी से कम कीमत पर उसे न खरीदे। इसके साथ संगठन अन्य तीन मांगों को भी उठाएगा।

विद्युत कैंप

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड गुरुवार को गांव मांड़ई और उखरेंड में ओटीएस योजना के अंतर्गत विद्युत समस्या समाधान कैंप का आयोजन करेगा। सुबह नौ बजे से लगने वाले कैंप में डीवीवीएनएल अधिकारी ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर उन्हें बकाया बिल भुगतान के लिए प्रेरित करेंगे।

मैजिक शो व नुक्कड़ नाटक

स्वच्छता व स्मार्ट सिटी के प्रति लोगों को जागरूक कर उनकी जिम्मेदारी समझाने के लिए नगर निगम अब जागरूकता कार्यक्रमों का भी सहारा ले रहा है। इसके अंतर्गत गुरुवार को नई बस्ती के नंदराम चौक में नगर निगम मैजिक शो का आयोजन कराएगा, जबकि हनुमान गंज में सुबह 10 बजे से नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराया जाएगा। इस दौरान अधिकारी लोगों को जागरूक करेंगे। 

chat bot
आपका साथी