Events in Agra: मतदाता दिवस पर सभी लेंगे लोकतंत्र सुरक्षा का संकल्प, जानिए और क्या होगा शहर में खास

Events in Agra आज सोमवार है। सप्ताह का पहला दिन। आज मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शहर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। वहीं रामकाज को अभियान यज्ञ संग होगा देव आह्वान। एमएल काला स्मृति महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मान्या क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:17 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:17 AM (IST)
Events in Agra: मतदाता दिवस पर सभी लेंगे लोकतंत्र सुरक्षा का संकल्प, जानिए और क्या होगा शहर में खास
जानिए आज आपके शहर में क्या होने वाला है खास।

आगरा, जागरण संवाददाता। सोमवार को मतदाता दिवस मनाया जाएगा। सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में इस मौके पर सुबह 11 बजे मतदान में सहभागिता सुनिश्चित कराने की सभी को शपथ दिलाई जाएगी।

इस मौके पर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राजा बलवंत सिंह इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करेंगे।

अभियान यज्ञ

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण पर देव आह्वान व अभियान यज्ञ का आयोजन आगरा किला के सामने स्थित श्रीराम-हनुमान मंदिर पर किया जाएगा। सुबह 11 बजे होने वाले आयोजन में श्रद्धालु रामकाज का हिस्सा बनने के लिए जुटेंगे और श्रीराम मंदिर के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता कराएंगे।

रेडीमेड फेयर

आगरा रेडीमेड गारमेंट संगठन के बसंत ग्रीष्मकालीन मेला 2021 की शुरूआत संजय प्लेस स्थित होटल होलीडे इन में हो चुकी है। इसमें ग्रीष्मकाल के लिए विभिन्न रेडीमेड गारमेंट निर्माता नए डिजाइन और पैटर्न के साथ शामिल हुए हैं। यह सुबह 10 से रात आठ बजे तक जारी रहेगा।

फाइनल आज

एमएल काला स्मृति महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल सोमवार को मान्या क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा। फाइनल मैच की शुरूआत सुबह 10 बजे होगा।

कंबल वितरण

- भाजपा युवा मोर्चा का कंबल वितरण कार्यक्रम सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे सुल्तानगंज पुलिया चौराहा पर होगा, जिसमें मेयर नवीन जैन जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण करेंगे।

पर्यटकों का करेंगे सम्मान

आगरा कालेज की एनसीसी आर्मी विंग राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर पर्यटकों का स्वागत करेगी। एनसीसी कैडेट दोपहर सवा 12 बजे आगरा फोर्ट मुख्य द्वार पर पहुंचेंगे और अतिथि देवो भव: का संदेश देते हुए पर्यटकों का भारतीय अंदाज में स्वागत करेंगे।

अन्य

विराट फिल्म प्रोडक्शन की फिल्म चाहत सपनों की का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम मेयर नवीन जैन दोपहर साढ़े 12 बजे करेंगे।

वहीं निजी आइटीआइ कालेज संचालक विद्यार्थियों की फीस की परेशानी को लेकर सोमवार दोपहर सवा 12 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र बल्केश्वर पहुंचेंगे और विरोध जताएंगे। 

chat bot
आपका साथी