Events in Agra: चार दिवसीय आगरा रेडीमेट गारमेंट फेयर की आज होगी शुरुआत, जानिए और क्या होगा शहर में खास

Event in Agra आज रविवार है। अवकाश का दिन है। आज शहर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का होगा अनावरण। आगरा रेडीमेड गारमेंट संगठन संजय प्लेस स्थित होटल होलीडे इन में अपना बसंत ग्रीष्मकालीन मेला 2021 का आयोजन

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 08:00 AM (IST)
Events in Agra: चार दिवसीय आगरा रेडीमेट गारमेंट फेयर की आज होगी शुरुआत, जानिए और क्या होगा शहर में खास
जानिए आज आपके शहर में क्या होगा खास।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा रेडीमेड गारमेंट संगठन संजय प्लेस स्थित होटल होलीडे इन में अपना बसंत ग्रीष्मकालीन मेला 2021 का आयोजन करने जा रहा है। इस चार दिवसीय आगरा रेडीमेड गारमेंट फेयर का शुभारंभ शाम साढ़े सात बजे मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन, सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल और राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह करेंगे।

प्रतिमा का अनावरण

जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण रविवार को किया जाएगा। मेयर नवीन जैन शहीद नगर पुलिस चौकी के पीछे सुबह साढ़े 10 बजे उनकी प्रतिमा का अनावरण कर लोकहित में समर्पित करेंगे।

25वां निश्शुल्क आपरेशन शिविर

लायंस क्लब आफ आगरा विशाल और शांति वेद ट्रस्ट के 25वें निश्शुल्क आपरेशन शिविर की रविवार को शुरुआत होगी। सिकंदरा, गुरु का ताल स्थित शांति वेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में लगने वाले इस शिविर में मरीजों के निश्शुल्क आपरेशन किए जाएंगे। इसका उद्घाटन एडीशनल डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस अजय आनंद करेंगे।

पीत-पत्रिका का विमोचन

अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव की पीत-पत्रिका का विमोचन रविवार को श्री मनकामेश्वर नाथ मंदिर में दोपहर ढ़ाई बजे किया जाएगा।

स्वच्छता अभियान

कुशवाहा युवा मंच ताजगंज स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, भैरोनाथ मंदिर पर मेला, फूल बंगला और भंडारे का आयोजन करने जा रहा है। उससे पहले रविवार को संस्था मंदिर में सुबह 10 बजे पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाएगा।

अन्य

तलवरकर संस्था खंदारी द्वारा रविवार को सुबह 11 बजे से मैत्री क्रिकेट मैच खेला जाएगा।

वहीं राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एनसीसी कैडेटों द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर आगरा कालेज से होगी। इसके बाद रैली आसपास के क्षेत्र का भ्रमण कर कालेज पर ही संपन्न होगी।

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रविवार सुबह साढ़े 11 बजे लड़ामदा में होगी। 

chat bot
आपका साथी