Events in Agra: शहर को आज मिलेगा पहला सुपरफास्ट इलेक्ट्रोनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, जानिए और क्या होगा आगरा में खास

Events in Agra आज बुधवार है। शहर में आज बहुत सी गतिविधियां होंगी। इलेक्ट्रानिक वाहनों की चार्जिंग की समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा आइपीडीएस टाउन एत्मादपुर में विद्युत चोरी रोको अभियान अंतर्गत महाकैंप लगाया जाएगा। नर्मदा आंदोलन की प्रवर्तक मेधा पाटकर का जत्था गुजरेगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:49 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:49 AM (IST)
Events in Agra: शहर को आज मिलेगा पहला सुपरफास्ट इलेक्ट्रोनिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, जानिए और क्या होगा आगरा में खास
आज बुधवार है। शहर में आज बहुत सी गतिविधियां होंगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी को अपना पहला सुपरफास्ट इलेक्ट्रानिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बुधवार को मिल जाएगा। इसका उद्घाटन प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना करेंगे।

यह सुपरफास्ट इलेक्ट्रानिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन 60 किलोवाट का होगा, जो नगला पदी स्थित एमजी मोटर्स में बनाया गया है। इससे इलेक्ट्रानिक वाहनों की चार्जिंग की समस्या का समाधान होगा और इलेक्ट्रानिक वाहनों के प्रति लोगों का रुझान बढऩे की भी उम्मीद जताई जा रही है।

विद्युत समाधान मेगा कैंप

बुधवार को आइपीडीएस टाउन एत्मादपुर में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक एटीएनसी हानियां कम करने के लिए राजस्व वसूली एवं विद्युत चोरी रोको अभियान अंतर्गत महाकैंप लगाया जाएगा, जिसमें विभागीय विजिलेंस व खंड के सभी अधिकारी व एजेंसी के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इसमें खराब मीटर बदलने, गलत बिल संशोधन व अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

आएगा मेधा पाटकर का जत्था

नर्मदा आंदोलन की प्रवर्तक मेधा पाटकर का जत्था बुधवार को आगरा से गुजरेगा, जो गुना से पलवल जा रहा है। मेधा यहां कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित करेगी।

बालाजी धाम श्रीमद्भागवत कथा

दयालबाग स्थित बालाजी धाम में श्रीमद्भागवत कथा रस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मानस मर्मज्ञ संत अरङ्क्षवद महाराज व्यास पीठ से इसका रसपान करा रहे हैं।

महिलाएं सिखेगी आत्मरक्षा के गुर

बाग फरजाना स्थित ओल्ड गोल्ड जिम के बाहर अंतर्रराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सांय सवा तीन बजे महिलाए एकत्रित होंगी। यहां पिंक बेल्ट मिशन की संस्थापिका अपर्णा राजावत आत्मरक्षा के गुण इन महिलाओं को सिखा कर समाज में एक नया संदेश देंगी। बाद मेें कालेज में भी यह अभियान चलाया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी