Events in Agra: DEI के दीक्षांत समारोह में होनहार पाएंगे सम्मान, जानिए और क्या होगा शहर में खास

Events in Agra आज शुक्रवार है। आज दिन भर शिक्षा से जुड़े आयोजन शहर में होंगे। एक ओर जहां हजारों अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती में एक और मौका मिलेगा तो वहीं दयालबाग शिक्षण संस्थान में मेधावियों को सम्मान मिलेगा। आगरा कालेज में अभिविन्यास कार्यक्रम होगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 07:56 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 07:56 AM (IST)
Events in Agra: DEI के दीक्षांत समारोह में होनहार पाएंगे सम्मान, जानिए और क्या होगा शहर में खास
जानिए आज शुक्रवार को आपके शहर में क्या होने वाला है खास।

आगरा, जागरण संवाददाता। बेसिक शिक्षा परिषद की 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में हुई लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की जिला स्तर पर तीन काउंसिलिंग हो चुकी हैं। उनमें छूटे सभी अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया जा रहा है। ऐसे सभी अभ्यर्थी 22 जनवरी को को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में सुबह 11 बजे पहुंचकर काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए सभी नियम पूर्व में संपन्न हुई काउंसिलिंग की तरह ही रहेंगे, यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजीव कुमार यादव ने दी।

दीक्षांत समारोह आज

दयालबाग शिक्षण संस्थान का 39वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे होंगे। जबकि प्रेसिडेंट आफ द इंस्टीट्यूट एडी, एमआरसीपी (लंदन) डा. विजय कुमार होंगे। कार्यक्रम दोपहर ढ़ाई बजे से संस्थान दीक्षांत समारोह हाल में संपन्न होगा।

अभिविन्यास कार्यक्रम

आगरा कालेज सभागार में शुक्रवार को बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों को कालेज की रीति-नीति से अवगत कराया जाएगा।

संस्कारशाला

भारत विकास परिषद 16 से 24 जनवरी तक राष्ट्रीय बालिका सप्ताह मना रहा है। इसमें बेटियों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। शुक्रवार को संस्था सप्ताह के अंतर्गत संस्कारशाला व सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। माल रोड स्थित बीडी जैन कन्या डिग्री कालेज में दोपहर दो बजे से होने वाले आयोजन में बेटियों को संस्कार देने के साथ उनका सम्मान भी किया जाएगा। इसमें परिषद के सभी शाखाएं प्रतिभाग करेंगी।

अन्य कार्यक्रम

डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम कार्यक्रम मनाया जाएगा, जिसमें सभी शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

वहीं संस्कार भारती बृज प्रांत का भारत वंदे-मातरम् कार्यक्रम होने जा रहा है। इसके आमंत्रण पत्र का विमोचन शुक्रवार को साकेत कालोनी स्थित विश्व संवाद केंद्र पर शाम साढ़े चार बजे किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी