Community Toilet Construction: मंडल में आगरा आगे लेकिन लक्ष्य से अभी भी पीछे, जानिए सामुदायिक शौचालय निर्माण की क्या है स्थिति

Community Toilet Construction मंडल की 2326 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 1666 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो चुका है। मंडल में सबसे पीछे मैनपुरी है। यहां अभी 190 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय नहीं बन सके हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 04:25 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 04:25 PM (IST)
Community Toilet Construction: मंडल में आगरा आगे लेकिन लक्ष्य से अभी भी पीछे, जानिए सामुदायिक शौचालय निर्माण की क्या है स्थिति
आगरा मंडल की 1666 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो चुका है।

आगरा, जागरण संवाददाता। प्रदेश की सामुदायिक शौचालय निर्माण योजना के तहत आगरा में सामुदायिक शौचालय का तेजी से निर्माण हो रहा है। मंडल में ये सबसे आगे हैं लेकिन अभी लक्ष्य से पीछे है। ताजनगरी की 10 ग्राम पंचायतों में अभी भी सामुदायिक शौचालय बनना शेष है।

आगरा मंडल की 2326 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 1666 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो चुका है। मंडल में सबसे पीछे मैनपुरी है। यहां अभी 190 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय नहीं बन सके हैं। मैनपुरी की 552 ग्राम पंचायतों में से 317 में सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार हैं। फिरोजाबाद जिले में भी 225 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय अब तक नहीं बन सके हैं। यहां की 569 में से 344 ग्राम पंचायतों में ही काम हो सका है। मथुरा में 190 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय नहीं बने हैं। यहां 515 में से 325 में सामुदायिक शौचालय बन सके हैं। आगरा मंडल में सबसे आगे है। यहां सिर्फ 10 ग्राम पंचायतों में ही योजना मूर्त रूप नहीं ले सकी है। आगरा की 690 ग्राम पंचायतों में से 680 में काम पूरा हो चुका है। पांच ग्राम पंचायतें नगर निगम सीमा में शामिल हो गई हैं। इसके चलते इनको योजना में शामिल नहीं किया गया है। तमाम चेतावनियों के बाद भी अधिकारी लक्ष्य को पूरा करने में लापरवाही बरत रहे हैं। 14 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सामुदायिक शौचालय निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की थी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा मंडल की समीक्षा के दौरान उन्होंने नाराजगी जताई थी। 

chat bot
आपका साथी