RLD Chief Chaudhary Ajit Singh Death: ताजनगरी से रहा है अजित सिंह का करीबी नाता

RLD Chief Chaudhary Ajit Singh Death News अकोला के चाहरवाटी इंटर कालेज में फरवरी 2017 में की थी आगरा में आखिरी जनसभा। कोरोना संक्रमण के कारण पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह ने आज ली अंतिम सांस।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 10:48 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:01 AM (IST)
RLD Chief Chaudhary Ajit Singh Death: ताजनगरी से रहा है अजित सिंह का करीबी नाता
2017 में आगरा की चाहरवाटी में सभा को संबोधित करते चौधरी अजीत सिंह। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी अजित सिंह का आगरा से काफी गहरा लगाव रहा है। ताजनगरी के किसानों के साथ वह हर वक्त खड़े रहे हैं। जब भी किसानों की बात आई, अजित सिंह उनके साथ नजर आए।उनकी आखिरी चुनावी जनसभा फरवरी 2017 में अकोला के चाहरवाटी इंटर कालेज में थी। वह ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से रालोद प्रत्याशी नारायण सिंह सुमन के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे।

पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर के अनुसार, चौधरी अजित सिंह की पहली जनसभा भी आगरा में ही हुई थी। वर्ष 1989 में केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने और विपक्ष की ताकत दिखाने के लिए उन्होंने आगरा के रामलीला मैदान में जनसभा की थी। इस मंच पर विश्वनाथ प्रताप सिंह, शरद पवार, रामविलास पासवान जैसे सरीखे नेता था। इस जनसभा के संयोजक पूर्व सांसद स्व. अजय सिंह थे। कप्तान सिंह चाहर का कहना है कि आगरा के नेताओं, किसानों से अजित सिंह के गहरे संबंध थे। स्थिति यह थी कि अजित सिंह मंच पर कुर्सी पर बैठने की बजाय वह किसानों के साथ बैठना पसंद करते थे। आगरा के लोगों पर उनका काफी प्रभाव था। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वर्ष 1991 के विधानसभा चुनाव में रालोद के चार प्रत्याशी चुनकर आए थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान वह कई दिनों तक फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में रहे थे। तब पार्टी के उम्मीदवार स्वर्गीय अमर सिंह थे। शहर अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा सहित अन्य रालोद नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी