ADM protocol Agra ने पेश की मानवता की मिसाल, खाने के लिए दिए 500 रुपये

एडीएम प्रोटोकाल हिमांशु गौतम के पास पहुंची थी महिला। एक माह में तीन बार कर चुके हैं लोगों की मदद। एडीएम प्रोटोकाल का कहना है कि भगवान ने उन्हें दूसरों की मदद के काबिल बनाया है। ऐसे में जो भी मदद हो पा रही है। उसे किया जा रहा है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:55 PM (IST)
ADM protocol Agra ने पेश की मानवता की मिसाल, खाने के लिए दिए 500 रुपये
एडीएम प्रोटोकाल हिमांशु गौतम जो हमेशा करते हैं दूसरों की मदद।

आगरा, जागरण संवाददाता। छोटा लेकिन अच्छा प्रयास। कुछ ऐसा जिससे समस्या का समाधान हो गया और महिला के चेहरे पर खुशी आ गई। महिला से भी नहीं रहा गया और सबके सामने उसने अफसर को तरक्की करने का आशीर्वाद किया। आंखों में आंसू लिए महिला कलक्ट्रेट से बाहर निकल आई।

50 वर्षीय एक महिला शुक्रवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंची। कलक्ट्रेट में डीएम प्रभु एन सिंह कोर्ट में केसों की सुनवाई कर रहे थे जबकि एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह अपने कक्ष में बैठकर शिकायतें सुन रहे थे। एडीएम प्रोटोकाल हिमांशु गौतम अपने कक्ष में लंबित शिकायतों को लेकर पूछताछ कर रहे थे। तभी महिला हिमांशु गौतम के पास पहुंची। हिमांशु ने महिला से बात की और आने का कारण पूछा। महिला ने बताया कि उसे पेंशन नहीं मिल रही है। इस पर अफसर ने महिला की मदद के लिए फोन किया। तभी महिला ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई। यह देख अफसर से रहा नहीं गया और उसने खाने के लिए 500 रुपये दिए। महिला की आंखों में आंसू आ गए। अफसर की दरियादिली देखकर कर्मचारियों ने तारीफ की। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब एडीएम प्रोटोकाल ने किसी की मदद की हो। एक माह के भीतर तीन बार लोगों की मदद कर चुके हैं। एडीएम प्रोटोकाल ने बताया कि यह छोटा प्रयास है। अगर कुछ पैसे से किसी के चेहरे पर खुशी आ सकता है तो क्यों नहीं करना चाहिए।

भगवान ने इस काबिल बनाया

एडीएम प्रोटोकाल हिमांशु गौतम का कहना है कि भगवान ने उन्हें दूसरों की मदद के काबिल बनाया है। ऐसे में जो भी मदद हो पा रही है। उसे किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी