Gram Panchayat Chunav: आई अब वोटर की बारी, जानिए वोटिंग के दिन के बारे में सबकुछ

Gram Panchayat Chunav आगरा में 13 अप्रैल की शाम 500 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार। 14 अप्रैल को 15 स्थलों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां। 15 अप्रैल की सुबह 800 बजे से शाम 500 बजे तक मतदान होगा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 03:55 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 03:55 PM (IST)
Gram Panchayat Chunav: आई अब वोटर की बारी, जानिए वोटिंग के दिन के बारे में सबकुछ
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब वोटर की बारी आ गई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है जिला पंचायत सदस्य के 51 पदों के लिए 587 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह से क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधानों के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। जिले में 13 अप्रैल की शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। हालांकि प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। 14 अप्रैल की सुबह 5:00 बजे जिले के 15 स्थलों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी जबकि 15 अप्रैल की सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब वोटर की बारी आ गई है। वोटर के हाथ में ही प्रत्याशियों की लगाम है।

11 को आएंगे प्रेक्षक

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर आगरा में परिवहन आयुक्त धीरज साहू को परीक्षक बनाया गया है वह यहां 11 अप्रैल के दोपहर तक पहुंचेंगे।

पाई -पाई का देना होगा हिसाब

सभी प्रत्याशियों को अनिवार्य रूप से एक बैंक खाता खुलवाना होगा। जिसमें पाई पाई का हिसाब रखना होगा। एक रजिस्टर में व्यय का विवरण अंकित कर 3 माह के भीतर जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कराना होगा।

आज भी होगी ट्रेनिंग

चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को शुक्रवार को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। आगरा कॉलेज के विधि संकाय और क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज में ट्रेनिंग सुबह 9:00 बजे से शुरू होगी। 2 दिन के भीतर 800 कर्मचारी गैरहाजिर रहे हैं।

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के लगातार आ रही शिकायतें

वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी हर तरकीब आजमा रहे हैं। कोई रसगुल्ला खिला रहा है तो कोई पेठा बांट रहा है। यहां तक शराब भी बांटी जा रही है। कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें तेजी से बढ़ गई हैं। 

chat bot
आपका साथी