दो दशक पुरानी पूरी होगी अब मांग, कमला नगर थाना यहां बनना हुआ शुरू

बल्केश्वर चौकी में बनेगा कमला नगर थाना निर्माण शुरू। अस्थाई थाने को बनवाए जा रहे हैं तीन कमरे। बाद में बजट मिलने पर दूसरी जगह बनेगा थाना।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 06:17 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 12:23 AM (IST)
दो दशक पुरानी पूरी होगी अब मांग, कमला नगर थाना यहां बनना हुआ शुरू
दो दशक पुरानी पूरी होगी अब मांग, कमला नगर थाना यहां बनना हुआ शुरू

आगरा, जागरण संवाददाता। बल्केश्वर पुलिस चौकी में कमला नगर थाना बनाया जा रहा है। शनिवार को इसके लिए निर्माण कार्य शुरू हो गया। फिलहाल यहां तीन कमरों का िनिर्माण कराया जा रहा है। बजट और थाने के लिए जमीन मिलने तक यहीं अस्थाई थाना संचालित होगा।

कमला नगर में दो दशक से थाना बनाने की मांग उठ रही थी। शहर की सबसे बड़ी कालोनी कमला नगर में बड़ी संख्या में कारोबारी रहते हैं। पूर्व में कमला नगर में कई सनसनीखेज वारदातें हो चुकी हैं। कमला नगर में थाने का प्रस्ताव पूर्व में तीन बार शासन में निरस्त हुआ था। भाजपा सरकार में यह प्रस्ताव पास हो गया था। कमला नगर थाना बनाने की स्वीकृति मिल गई थी। प्रस्ताव में नेहरू नगर चौकी के बराबर पड़ी नहर विभाग की जमीन को फ्री होल्ड करने की मांग की गई थी। वह जमीन पुलिस को अलॉट हो गई थी। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। जागरण ने लोगों की बात को प्रमुखता से उठाया था। भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी यह बात अधिकारियों के समक्ष उठाई थी। कहा था कि थाना कमला नगर में ही बनना चाहिए। मगर, वहां इसके लिए अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है। स्वीकृत थाना इस कारण खुल नहीं पा रहा था। शासन से स्वीकृत थाने की प्रगति पूछी गई थी। इसके बाद पिछले दिनों बल्केश्वर पुलिस चौकी में कमला नगर थाना खोले जाने का फैसला लिया गया है। वहां तीन कमरों का निर्माण शुरू कराया गया है। आने वाले एक माह में वहां अस्थाई कमला नगर थाना खुल सकता है। निर्माण बहुत तेजी से कराया जाएगा।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि थाना अस्थाई नहीं होगा। भवन अस्थाई होगा। पूरा स्टाफ उसमें तैनात किया जाता। कमला नगर थाना प्रभारी नियुक्त होगा। उसे बकायदा जीप मिलेगी। थाने की अगल डीजी होगी। इंस्पेक्टर न्यू आगरा उमेश चंद्र त्रिपाठी ने थाना खुलने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। 

chat bot
आपका साथी