महिलाओं को स्वावलंबी बना रहे जौताना के वीरेंद्र

मुंबई की नौकरी छोड़ अब महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहे जौताना के वीरेंद्र सिंह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:55 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:55 AM (IST)
महिलाओं को स्वावलंबी बना रहे जौताना के वीरेंद्र
महिलाओं को स्वावलंबी बना रहे जौताना के वीरेंद्र

जेएनएन, आगरा। फतेहपुर सीकरी के गांव जौताना निवासी वीरेंद्र सिंह ने महिलाओं और युवतियों को स्वावलंबी बनाने के लिए घर में ही प्रशिक्षण दे रहे हैं। वे महिलाओं को निश्शुल्क सिलाई प्रशिक्षण दे रहे हैं। वीरेंद्र के मुताबिक एक बार में अधिकतम 20 महिलाओं को ही प्रशिक्षण दिया जाता है। बबली और विजय कुमारी भी उनके सहयोग में जुटी हैं। वीरेंद्र सिंह मुंबई में एक कंपनी में अच्छे ओहदे पर थे। समाजसेवा की ललक के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी। टेसू-झांझी की शादी कर बांटा प्रसाद

जेएनएन, आगरा। बाह में टेसू -झांझी की शादी का आयोजन शुक्रवार को बाह कस्बे के अलावा ग्रामीण देहात में धूमधाम से हुआ है। इस दौरान टेसू पक्ष के लोग झेंझी पक्ष के लोगों के घर बारात लेकर पहुंचे। शादी की रस्म हुई परंपरा के मुताबिक शादी की रस्म पूरी होने से पहले ही मौजूद युवाओं ने टेसू का सिर कलम कर दिया। उसके बाद दावत के रूप में प्रसाद का वितरण किया गया। शोकाकुल परिवार को दी सात्वना

जेएनएन, आगरा। कागारौल के बास सुजान में करंट लगने से किसान सुरजीत की मौत हो गई थी। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद चाहर तथा काग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष यशपाल चाहर ने शोकाकुल परिवार को सात्वना दी। अरविंद चाहर ने बताया कि पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से 20 लाख रुपेय मुआवजे की माग की जाएगी। उनके साथ पूरन सिंह, प्रमोद चाहर, सम्मत सिंह, जयवीर सिंह, बालकिशन, भगत आदि रहे। कचरे के ढेर में मिला कन्या का भ्रूण

जेएनएन, आगरा। खंदौली के पीलीपोखर इलाके में शुक्रवार शाम कचरे के ढेर पर कन्या का भ्रूण मिला। इसे श्वान नोच रहे थे। पुलिस ने भ्रूण का डीएनए सैंपल जांच को भेजा है। एसओ खंदौली अरविंद सिंह निर्वाल का कहना है कि शुक्रवार शाम चार बजे पीलीपोखर स्थित देवीदास रामदास कोल्ड स्टोर के समीप कचरे के ढेर पर भ्रूण मिला था। श्वानों के इसे नोचता देख ग्रामीणों ने उन्हें भगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक आठ माह का भू्रण था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जानकारी सामने आएगी। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी