परिग्रहों का त्याग करना सिखाता है ब्रह्माचर्य

दशलक्षण पर्व के दसवें दिन अनुयायियों ने की भगवान जिनेंद्र की पूजा-अर्चना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:15 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:15 AM (IST)
परिग्रहों का त्याग करना सिखाता है ब्रह्माचर्य
परिग्रहों का त्याग करना सिखाता है ब्रह्माचर्य

जागरण टीम, आगरा। दशलक्षण पर्व के दसवें दिन जैन समाज के लोगों ने उत्तम ब्रह्माचर्य के रूप में श्री जिनेंद्र भगवान की पूजा अर्चना की। रविवार को बरहन के जैन मंदिर में भगवान का पंचाभिषेक किया। इसके बाद हवन, पूजन, भजन व शाम को संध्या आरती कर उनके आदशरें पर चलने का संकल्प लिया गया। आदिनाथ दिगंबर जैन आदि मंदिर से जलयात्रा निकाली गई।

भाद्रमाह के सुद चौदस को दिगंबर जैन समाज के पवाधिराज पर्यूषण दसलक्षण पर्व मनाया। इस दिन की महत्ता बताते हुए कहा कि ब्रह्माचर्य हमें उन परिग्रहों का त्याग करना सिखाता है जो हमारे भौतिक संपर्क से जुड़ी हुई है। मोह और वासना के बिना सादगी से जीवन व्यतीत करना ही ब्रह्माचर्य कहलाता है। पाश्‌र्र्वनाथ जिनालय छोटे मंदिर में शातिधारा की बोली लगाई गई। जितेंद्र जैन ने शातिधारा की बोली ली। सुभाष चंद जैन,्र यतींद्र कुमार जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, पदम चंद जैन, अरविंद कुमार जैन, लकी जैन, अमित जैन, शानू जैन, सचिन जैन, मयंक जैन, आशा जैन, रिंकी जैन आदि मौजूद रहे। जैतपुर के नेमिनाथ मंदिर में निर्वाण लाडू चढ़ाया

जागरण टीम, आगरा। जैन समाज के दस लक्षण पर्व पर रविवार को अनंत चतुर्दशी पर्व पर बाह के नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में निर्वाण लाडू महोत्सव का आयोजन हुआ। अभिषेक व शांतिधारा संजीव कुमार, अनमोल जैन ने परिवार के साथ की। लाडू अजित कुमार, अरुण कुमार, मुकुल जैन, रितिक जैन, ज्ञायक ने लाडू चढ़ाया। शाम को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्ति और वैराग्य का लिया ज्ञान

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट के गांव राटौटी में खांचे वाली माता के मंदिर पर रविवार से आयोजित भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कलश यात्रा भागवत पंडाल से प्रारंभ होकर गांव की परिक्रमा देते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। इसके बाद कथावाचक बृजमोहन शास्त्री ने भक्तों को पहले दिन की कथा में भक्ति और वैराग्य के बारे में बताया। रघुवीर सिंह, महावीर सिंह, धर्मेंद्र, जीतेंद्र, भानु प्रताप, राम गोविंद मौजूद रहे। एत्मादपुर में आज निकलेगी कलश यात्रा

जागरण टीम, आगरा। एत्मादपुर के नगर पालिका परिसर स्थित मंदिर में आज (सोमवार) से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले सुबह नौ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। भागवताचार्य पंडित विनय आचार्य ने बताया कि कथा दोपहर एक बजे से पांच बजे तक होगी।

chat bot
आपका साथी