अवैध संबंधों के शक में इरादतनगर के किसान की हुई थी हत्या

इरादतनगर के कदमपुरा गांव के ही तीन आरोपित गिरफ्तार पूछताछ में स्वीकार किया जुर्म आरोपित बोले हम उसकी हत्या न करते तो वह करा देता इसलिए दिया घटना को अंजाम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 06:05 AM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 06:05 AM (IST)
अवैध संबंधों के शक में इरादतनगर के किसान की हुई थी हत्या
अवैध संबंधों के शक में इरादतनगर के किसान की हुई थी हत्या

जेएनएन, आगरा। इरादतनगर के कदमपुरा गांव के किसान विनोद की गला दबाकर हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई थी। इरादतनगर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर इस केस से पर्दा उठा दिया। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में कहा कि यदि वे किसान की हत्या नहीं करते तो वह उनकी हत्या करा देता। इसलिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

इरादतनगर के कदमपुरा निवासी 35 वर्षीय किसान विनोद कुशवाह का शव शुक्रवार तड़के खेत में पड़ा मिला था। वे रात को खेत की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के तयेरे भाई महाराज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। एसपी पश्चिम रवि कुमार ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपित सुरेंद्र उर्फ सागर, सुनील और गुलिया निवासीगण कदमपुरा हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि विनोद के उनके परिवार की ही एक लड़की से अवैध संबंध थे। उसे कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। एसपी पश्चिम के मुताबिक विनोद को शक था कि आरोपितों की नीयत उसके परिवार को लेकर ठीक नहीं। लिहाजा वह भी उन्हें मारना चाहता था लेकिन सुरेंद्र, सुनील और गुलिया को पहले ही मौका मिल गया। गुरुवार रात विनोद खेत पर पहुंचा तो पहले से घात लगाए तीनों लोगों ने उसे धर दबोचा। पीछे से पकड़कर जमीन पर गिराकर पीटा और गला व मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित भाग निकले। परिवार के सदस्यों से पूछताछ में मिला सुराग

किसान विनोद की हत्या के बाद तीनों आरोपित अपने-अपने घर चले गए। सीओ खेरागढ़ प्रदीप कुमार और इंस्पेक्टर इरादतनगर शिवप्रकाश सोनकर ने विनोद के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। इसमें अहम सुराग मिले। इसके बाद तीनों आरोपितों के परिवार से पूछताछ की तो शक गहरा गया, तभी उन्हें इरादतनगर के महाव चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी