धरी रह गई पुलिस की रणनीति, बटेश्वर में उमड़ा सैलाब

गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी कोरोना गाइड लाइन का नहीं हुआ पालन पुलिसकर्मी बने रहे तमाशबीन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:00 AM (IST)
धरी रह गई पुलिस की रणनीति, बटेश्वर में उमड़ा सैलाब
धरी रह गई पुलिस की रणनीति, बटेश्वर में उमड़ा सैलाब

जागरण टीम, आगरा। गंगा दशहरा पर पुलिस की रणनीति धरी रह गई। चंद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हजारों की संख्या में बटेश्वर पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान वे कोविड गाइड लाइन का पालन करना भी भूल गए। दिन भर पुलिसकर्मी तमाशबीन बने यह सब देखते रहे।

कोरोना विभीषिका के चलते एक दिन पूर्व ही सीओ बाह रविंद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बाह विनोद कुमार ने सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, मंदिर महंत व पुजारियों और दुकानदारों के साथ बैठक की थी। इसमें तय हुआ था कि गंगा दशहरा पर कोरोना गाइड लाइन का हर हाल में पालन कराया जाएगा। रविवार सुबह यहां श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हुआ तो भीड़ बढ़ने लगी। ऐसे में यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने न उन्हें शारीरिक नियमों का पालन करने को जागरूक किया और न ही उन्हें रोका। हजारों की संख्या में लोग दोपहर तक यमुना नदी में स्नान करने पहुंचते रहे। यहां तमाम लोग बगैर मास्क के पहुंचे थे। मंदिर के कपाट रहे बंद, देहरी पर टेका मत्था

ब्रह्मालालजी मंदिर के पट बंद होने के कारण श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन और पूजा-अर्चना से वंचित रह गए। नदी में स्नान के बाद वे मंदिर की देहरी पर पहुंचे और मत्था टेककर लौट गए। साप्ताहिक बंदी तार-तार

शनिवार को हुई बैठक में तय हुआ था कि रविवार को साप्ताहिक बंदी पर बटेश्वर की दुकानें और बाह का बाजार बंद रहेगा। बावजूद इसके यह नहीं हुआ। बटेश्वर में सुबह से देरशाम तक दुकानें खुली रहीं। लोग यहां पहुंचकर जरूरत का सामान खरीदते रहे। सीओ और इंस्पेक्टर ने भी बटेश्वर का जायजा लिया लेकिन भीड़ देख वे निकल गए। गंगा दशहरा पर काफी श्रद्धालु पहुंचे। ज्यादातर लोगों ने मास्क पहना था। कई को मास्क पहनने की हिदायत भी दी गई। कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया गया।

रविंद्र कुमार सिंह, सीओ बाह गंगा दशहरा पर लगाई प्याऊ, बांटे फल व मिठाई

जागरण टीम, आगरा। देहात अंचल में रविवार को गंगा दशहरा के पर लोगों ने दान कर पुण्यलाभ कमाया। जगह-जगह प्याऊ लगाई गई और फलों व मिठाईया बांटी गई।

फतेहाबाद: कस्बा के घाघपुरा में समाजसेवियों ने प्याऊ लगाई और प्रसाद का वितरण किया। लोगों ने जोनेश्वर घाट पर यमुना में डुबकी लगाई। कस्बा के प्राचीन शिव मंदिर पर समाजसेवी उत्तमचंद, प्रमोद भोला, आलोक बछरवार, कपिल सर्राफ, अमित गुप्ता, नितिन सर्राफ आदि मौजूद रहे।

शमसाबाद: गंगा दशहरा पर सभासद सुभाष चंद्र गुप्ता ने मिष्ठान वितरण किया। सभासद ने कस्बे के मुहल्ला टोला व गोपालपुरा में लोगों को दशहरा की बधाई दी। अरुण चक, नितिन गुप्ता, किशलय गुप्ता, रामू राठौर, प्रदीप कुमार, रामकुमार मौजूद रहे।

पिनाहट: गंगा दशहरा पर चंबल नदी पिनाहट घाट पर स्नान के लिए भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही घाट पर भीड़ जुटना शुरू हो गई जो दिनभर रहीं। लोगों ने नदी में स्नान कर फल, मिठाई आदि का दान दिया।

chat bot
आपका साथी