Events in Agra: उद्यमी संवाद में उठाई जाएंगी औद्योगिक समस्याएं, होगा श्रमजीवियों का सम्मान, जानिए और क्या होगा आगरा में खास

मन्नतें फाउंडेशन का ताज रत्न इंटरनेशनल अवार्ड शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल रेडिसन में रात आठ बजे से आयोजित किया जाएगा। शनिवार को मुनि वीर सागर विशाल सागर व धवल सागर महाराज का कटरा इतवारी खां स्थित चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में ससंघ मंगल प्रवेश होगा।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:09 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:09 AM (IST)
Events in Agra: उद्यमी संवाद में उठाई जाएंगी औद्योगिक समस्याएं, होगा श्रमजीवियों का सम्मान, जानिए और क्या होगा आगरा में खास
आगरा में शनिवार को विभिन्‍न धार्मिक एवं सांस्‍कृतिक गतिविधियां होंगी।

आगरा, जागरण संवाददाता। लघु उद्योग भारती शनिवार को उद्यमी संवाद एवं श्रमजीवी सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। नुनिहाई स्थित होटल मधुश्री में होने वाला आयोजन शाम छह बजे से शुरू होगा।

कार्यक्रम में औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत श्रमजीविओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही उद्योग बंधुओं के साथ उद्यमी संवाद में वर्तमान औद्योगिक समस्याओं व उनके निवारण पर चर्चा होगी। मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि राज्यमंत्री व सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल होंगे। अध्यक्षता उप्र लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग करेंगे।

ताज रत्न इंटरनेशनल अवार्ड आज

मन्नतें फाउंडेशन का ताज रत्न इंटरनेशनल अवार्ड शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल रेडिसन में रात आठ बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश पशुधन व मत्स्य विकास मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण सिंह व मनीष गुप्ता एड. प्रमुख रूप से शामिल होंगे।

मुनि संसघ का मंगल प्रवेश

शनिवार को मुनि वीर सागर, विशाल सागर व धवल सागर महाराज का नाई की मंडी, कटरा इतवारी खां स्थित चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में ससंघ मंगल प्रवेश होगा। वह सुबह 7 बजे पैदल विहार करते हुए मंदिर पहुंचेंगे, जहां श्रद्धालु उनका भव्य स्वागत करेंगे। वहीं शनिवार को मुनि प्रणम्य सागर के मंगल प्रवचन राजामंडी स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह साढ़े आठ बजे से होंगे। जैनाचार्य ज्ञानचंद महाराज के प्रवचन महावीर भवन, स्थानकवासी जैन ट्रस्ट में सुबह साढ़े आठ बजे से होंगे।

काव्य संग्रह का लोकार्पण

आगरा राइटर्स एसोसिएशन, काव्य सृजन व खिदमत वेलफेयर सोसायटी शनिवार को संजय प्लेस स्थित यूथ हास्टल में कार्यक्रम करेंगी। इसमें युवा महिला साहित्यकार व शिक्षिका वीणा अब्राहम सिंह के प्रथम काव्य संग्रह ख्वाबों के सुनहरे पल का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम तीसरे पहर तीन बजे शुरू होगा।

बैठक

आगरा दिगंबर जैन परिषद 17 अक्टूबर को सुबह छह बजे ताजगंज स्थित ताजखेमा में अर्ह-ए-ताज कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसमें मुनि प्रणम्य सागर व मुनि चंद्र सागर महाराज के सानिध्य में मानस योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रांतों से 500 लोग शामिल होंगे। इसको लेकर शनिवार को दोपहर ढ़ाई बजे से गुदड़ी मंसूर खां स्थित बिहारी लाल जैन धर्मशाला में बैठक होगी।

करेंगे विरोध

ईद-उल-मिलादुन्नबी के जुलूस पर पाबंदी लगाने से नाराज उप्र मुस्लिम महापंचायत शनिवार को ढ़ोलाखार स्थित अहमदिया हनीफिया इंटर कालेज में बैठक कर विरोध जताएगा।

chat bot
आपका साथी