टीटीजेड में राहत से ही औद्योगिक विकास संभव

आगरा जागरण संवाददाता। ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) से आगरा के उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:13 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:13 PM (IST)
टीटीजेड में राहत से ही औद्योगिक विकास संभव
टीटीजेड में राहत से ही औद्योगिक विकास संभव

आगरा, जागरण संवाददाता। ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) से आगरा के उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, इसका अंकुश खत्म होना चाहिए, तभी उद्योगों का विकास व विस्तार संभव है। छोटे व सूक्ष्म उद्योगों को प्रोत्साहन मिले और क्ल्सटर आधारित उद्योगों की योजना तैयार की जाए। यह चर्चा शनिवार को नुनिहाई स्थित होटल मधुश्री लघु उद्योग भारती के उद्यमी संवाद व श्रमजीवी सम्मान समारोह में हुई।

संस्था महासचिव विजय गुप्ता ने आगरा के उद्योगों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि टीटीजेड के कारण यहां के उद्योगों के विकास और विस्तार पर रोक लगी है, जिसका सालों बाद भी कोई समाधान नहीं, इससे धीरे-धीरे उद्योगों का पलायन हो गया या वह बंद हो गईं। इसलिए उनके साथ सूक्ष्म उद्योगों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

लघु उद्योग निगम उपाध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत व राष्ट्र निर्माण की अवधारणा पर जोर दिया है। उद्योगों के विस्तार व विकास से ही राष्ट्र निर्माण हो सकता है। मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल थे। संचालन प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल ने किया। शैलेंद्र अग्रवाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, अरविद शुक्ला, सक्षम जैन, शशिकांत जैन, राजीव बंसल, सिद्धार्थ मित्तल, संजीव जैन, श्याम सुंदर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 25 श्रमजीवी का हुआ सम्मान

संस्था अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने बताया कि लघु उद्योग भारती पिछले कई वर्षों से अपने उद्योगों में कार्यरत व सेवा में लगातार कर्मठ व ईमानदारी से लगे श्रमिकों का सम्मान करता है, ताकी उन्हें प्रोत्साहन मिले और अन्य श्रमिकों को अच्छे कार्य की प्रेरणा प्राप्त हो। इस वर्ष 35 श्रमिकों को उनके संस्थानों के अनुमोदन के अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी